गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anushka Sharma, Bombay Velvet
Written By

बॉम्बे वेलवेट वालों ने नहीं दी अनुष्का शर्मा की फीस?

बॉम्बे वेलवेट वालों ने नहीं दी अनुष्का शर्मा की फीस? - Anushka Sharma, Bombay Velvet
अनुष्का शर्मा के पास गुस्सा करने के कई कारण हैं। खास दोस्त विराट कोहली की टीम आईपीएल में हार गई। बॉम्बे वेलवेट फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने दिन-रात एक कर दिए उसमें काम करने के बदले में उन्हें पूरी फीस भी नहीं चुकाई गई। 
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार अनुष्का को साइनिंग अमाउंट दिया गया था। कहा कि फिल्म के रिलीज होते ही पूरी फीस चुका दी जाएगी, लेकिन वादा नहीं निभाया गया। जबकि हीरो रणबीर कपूर को पूरी राशि अदा कर दी गई। 
 
कहा जा रहा है कि अनुष्का के अलावा कई तकनीशियन ऐसे हैं जिन्हें पूरे पैसे नहीं मिले हैं।