शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Alia Bhatt Glamorous Photos
Written By

आलिया भट्ट का ग्लैमरस अंदाज... पहले न देखा होगा

आलिया भट्ट का ग्लैमरस अंदाज... पहले न देखा होगा | Alia Bhatt Glamorous Photos
आलिया भट्ट ने 2012 में 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' नामक फिल्म से करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफल फिल्में देती चली गईं। 

हाईवे, 2 स्टेट्स, उड़ता पंजाब और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों से आलिया ने साबित किया कि वे ग्लैमर डॉल नहीं बल्कि एक सशक्त अभिनेत्री भी हैं। 

युवाओं में आलिया अत्यंत ही लोकप्रिय हैं। मात्र 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी शुरुआत की और 24 वर्ष तक आते-आते सफल एक्ट्रेस में शुमार की गईं। उभरती अभिनेत्रियां उन्हें अपनी आदर्श मानती हैं। 

लगातार काम करते हुए आलिया अब थक गई हैं। उन्होंने ब्रेक लिया है ताकि अपने करियर के बारे में नए सिरे से सोच-विचार कर सके। 

डियर जिंदगी में आलिया के साथ काम करते हुए सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा था कि उन्हें आलिया से बहुत कुछ सीखने को मिला है। 
ये भी पढ़ें
ईशा गुप्ता के हॉट फोटो ने बढ़ाया तापमान