गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar Condoles Demise of Hockey Legend Balbir Singh
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 मई 2020 (14:20 IST)

बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर अक्षय कुमार ने यह तस्‍वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि

बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर अक्षय कुमार ने यह तस्‍वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि - Akshay Kumar Condoles Demise of Hockey Legend Balbir Singh
एक्टर अक्षय कुमार ने पूर्व हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताया है। पद्मश्री से सम्मानित और तीन ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता बलबीर सिंह की 95 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। बलबीर दो हफ्तों से अधिक समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और सोमवार को चंडीगढ़ के अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं।

पूर्व हॉकी प्लेयर के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। यह मेरा सौभाग्य है कि अतीत में उनसे मिलने का मौका मिला। ऐसा अद्भुत व्यक्तित्व! मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”



साल 2018 में आई फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार का किरदार बलबीर सिंह पर ही आधारित था। अक्षय की यह फिल्म भारत द्वारा 1948 लंदन ओलंपिक में शानदार जीत हासिल करने के गौरवशाली पल पर बनी थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अक्षय कुमार बलबीर सिंह सीनियर से मिले थे।
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन में सलमान खान ने शुरू किया नया बिजनेस, बेचेंगे सैनिटाइजर