शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Baby, Airlift
Written By

बेबी के कारण अक्षय कुमार फ्री में कर रहे हैं फिल्म

बेबी के कारण अक्षय कुमार फ्री में कर रहे हैं फिल्म - Akshay Kumar, Baby, Airlift
बेबी के बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रहने के कारण अक्षय कुमार ने अपनी रणनीति बदल दी है। वे अब 'एअरलिफ्ट' नामक फिल्म मुफ्त में कर रहे हैं। इस कारण फिल्म मात्र 30 करोड़ रुपये में बन कर तैयार होगी। यदि फिल्म फायदे का सौदा साबित होती है तो अक्षय कुमार मुनाफे में से 80प्रतिशत हिस्सा लेंगे। यदि फिल्म फ्लॉप होती है, जिसकी संभावना बहुत कम है, तो अक्षय कुमार को एक भी रुपया नहीं मिलेगा। 
अक्षय कुमार बॉलीवुड के बेहद महंगे अभिनेता हैं। वे फिल्म करने के बदले में मोटी रकम वसूलते हैं इस कारण फिल्म का बजट बहुत बढ़ जाता है। दूसरी ओर अक्षय को फिल्म के हिट या फ्लॉप होने पर कोई असर नहीं होता। सुपरस्टार आमिर और शाहरुख जैसे सितारे बहुत कम पैसों में फिल्में करते हैं और मुनाफे में अपना हिस्सा वसूलते हैं। 
 
अक्षय कुमार को बेबी से बहुत उम्मीद थी। उन्होंने कुछ हटकर काम किया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल नहीं हो सकी। यह फिल्म लगभग सत्तर करोड़ रुपये में बनी थी, जिसमें से 25 करोड़ रुपये अक्षय कुमार को दिए गए थे। फिल्म के फ्लॉप होने पर सारा दोष अक्षय कुमार को दिया गया। बेबी के झटके के कारण अक्षय ने अपनी रणनीति बदल दी है। 
 
'एअरलिफ्ट' उसी निर्माता द्वारा बनाई जा रही है जिसने बेबी बनाई थी। लिहाजा अक्षय इस फिल्म में फ्री में काम करने के लिए राजी हो गए। राजा कृष्णा मेनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ निमृत कौर हैं। फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज होगी।