गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn, Karan Johar, Shah Rukh Khan, Kajol
Written By

खुलासा... अजय-शाहरुख-काजोल को लेकर फिल्म बनाने वाले थे करण जौहर!

खुलासा... अजय-शाहरुख-काजोल को लेकर फिल्म बनाने वाले थे करण जौहर! - Ajay Devgn, Karan Johar, Shah Rukh Khan, Kajol
बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सफलता का मजा ले रहे करण जौहर ने एक फिल्म की प्लानिंग की थी जिसमें अजय देवगन, शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी को फाइनल कर लिया था। अफसोस तो इस बात का है कि इस बेहतरीन स्टारकास्ट के साथ वे फिल्म नहीं बना पाए।

इस फिल्म का निर्देशन 'टू स्टेट्स' बनाने वाले अभिषेक वर्मन करने वाले थे। इस फिल्म का आइडिया वर्षों पूर्व करण के पिता यश जौहर के दिमाग में आया था। अब यश जौहर इस दुनिया में नहीं रहे और करण उनके पिता के आइडिये पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। 
क्या है फिल्म की कहानी और फिल्म का नाम... अगले पेज पर
 

फिल्म का नाम है 'कलंक'। इस फिल्म की कहानी पार्टिशन के दौर की है। यह एक पीरियड लव स्टोरी है। इसमें दो परिवार को दिखाया जाना था जिसमें से एक हिंदू और एक मुस्लिम है। करण ने अपनी बायोग्राफी 'एन अनसूटेबल बॉय' में इसका उल्लेख किया है। करण के मुताबिक इस फिल्म में भरपूर इमोशन है। करण इस फिल्म को जरूर बनाएंगे, लेकिन अभी उनका इरादा नहीं है। वे नई स्टारकास्ट चुनेंगे और अभिषेक को ही निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपेंगे।