शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn, Golmaal Again, Rohit Shetty, Golmaal 4
Written By

गोलमाल अगेन... तय हो गई तारीख

गोलमाल अगेन... तय हो गई तारीख - Ajay Devgn, Golmaal Again, Rohit Shetty, Golmaal 4
अजय देवगन के प्रशंसक उनकी फिल्म 'गोलमाल अगेन' का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। रोहित शेट्टी और अजय की जोड़ी का धमाल फिर एक बार वे देखना चाहते हैं। 
 
'गोलमाल 4' की पूरी प्लानिंग तैयार है और बढ़िया खबर यह है कि 9 मार्च से शूटिंग शुरू होने वाली है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रोहित प्लानिंग के मुताबिक काम करते हैं और 9 मार्च से वे शूटिंग शुरू करने वाले हैं। शूटिंग जल्दी से पूरी कर पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू कर दिया जाएगा। पहले यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन '2.0' से टकराव टाल दिया गया है और नई रिलीज डेट ढूंढी जा रही है। 
गोलमाल अगेन में कई नामी कलाकार नजर आएंगे। अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, प्रकाश राज, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे, नील नितिन मुकेश और कुणाल खेमू फिल्म में नजर आएंगे। प्रकाश राज ने कहा है कि वे स्क्रिप्ट सुनते-सुनते हंस-हंस कर लोटपोट हो गए हैं तो दर्शकों का सिनेमाहॉल में क्या हाल होगा इसकी कल्पना ही की जा सकती है। 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार ने की शाहरुख खान की बराबरी