शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

शबाना की वकील होंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

शबाना की वकील होंगी ऐश्वर्या राय बच्चन -
ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी प्रिय एक्ट्रेस फिर से अभिनय की दुनिया में लौटे। संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' उन्होंने साइन की है जिसकी शूटिंग दिसम्बर से शुरू होगी। यह फिल्म मई 2015 के पहले पूरी कर ली जाएगी ताकि कान फिल्म समारोह में इसे दिखाया जा सके जहां ऐश्वर्या पिछले कई वर्षों से लगातार जा रही हैं और वहां पर काफी पॉपुलर भी हैं। 
'जज्बा' में ऐश्वर्या एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म में उनका किरदार वकालत करता भी नजर आएगा। वे शबाना आजमी की वकील होंगी। शबाना एक प्रोफेसर के किरदार में हैं जो न्याय पाने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रही हैं। इरफान खान बर्खास्त पुलिस ऑफिसर के रोल में होंगे।