शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan, Ranbir kapoor, Ae Dil Hai Mushkil, Karan Johar
Written By

ऐश्वर्या ने किया बोल्ड सीन... बच्चन्स होंगे नाराज?

ऐश्वर्या ने किया बोल्ड सीन... बच्चन्स होंगे नाराज? - Aishwarya Rai Bachchan, Ranbir kapoor, Ae Dil Hai Mushkil, Karan Johar
ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं। बहुत पहले चर्चा थी कि फिल्म के निर्देशक करण जौहर रणबीर और ऐश्वर्या पर एक किसिंग सीन और एक बोल्ड सीन फिल्माना चाहते हैं। जब ऐश्वर्या ने मना कर दिया तो करण मान गए। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भले ही किसिंग सीन हटा दिया गया हो, लेकिन बोल्ड सीन रखा है। 
किस तरह का है वो सीन... अगले पेज पर
 

सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या को बोल्ड सीन के लिए करण ने राजी कर ही लिया क्योंकि यह फिल्म के लिए अहम सीन था। इस सीन में ऐश्वर्या और रणबीर एक दूसरे के शरीर पर चॉकलेट लगाते दिखाई देंगे। खबर है कि इस सीन की काफी एडिटिंग होगी और ऐश्वर्या के ओके कहने पर ही फिल्म में जोड़ा जाएगा। 
बच्चन्न होंगे नाराज... अगले पेज पर

धूम 2 में रितिक रोशन के साथ ऐश्वर्या का लिप लॉक सीन था। इससे बच्चन परिवार के लोग काफी नाराज हो गए थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी बहू स्क्रीन पर इस तरह के सीन करें। दूसरी ओर बच्चन परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि सारा बच्चन्स फिल्मों से जुड़े हैं। प्रोफेशनल कलाकार हैं और इस तरह की बातें उनके लिए कोई मायने नहीं रखती। 
ये भी पढ़ें
Dhamaka... रेस 3 में होंगे सलमान... लेंगे सैफ की जगह!