शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan, Fanney Khan, Raat aur din remake, Wo kaun thi remake
Written By

संजय दत्त को ऐश्वर्या राय ही है पसंद

संजय दत्त को ऐश्वर्या राय ही है पसंद - Aishwarya Rai Bachchan, Fanney Khan, Raat aur din remake, Wo kaun thi remake
ऐश्वर्या राय बच्चन का चार्म, अदाएं, खूबसूरती बॉलीवुड में हर किसी से अलग है। इस समय भी ऐश्वर्या को लगातार ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन वे चूजी हो गई हैं। 
 
उनकी अभिनय क्षमता को देखते हुए उन्हें दिलचस्प किरदार देने में फिल्ममेकर्स घबराते नहीं हैं और बात अगर क्लासिक फिल्मों के रिमेक की हो तो ऐश्वर्या के नाम पर ही विचार किया जाता है। ऐश्वर्या ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्में 'रात और दिन' और 'वो कौन थी' के रिमेक के लिए ऑफर दिया गया है। 
 
दोनों ही फिल्मों के किरदार काफी शानदार हैं। इसे दोबारा बड़े परदे पर दर्शाने के लिए मेकर्स ने ऐश्वर्या को चुना है। ऐश्वर्या ने दिलचस्प बात बताई कि फिल्म शब्द की शूटिंग के दौरान संजय दत्त ने भी उन्हें सुझाव दिया था कि अगर 'रात और दिन' का रिमेक बने तो ऐश्वर्या उसमें मुख्य किरदार निभाएं। फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन हो सकता है ऐश्वर्या के साथ संजय दत्त भी फिल्म में हों। 
 
फिलहाल ऐश्वर्या 'फन्ने खां' की शूटिंग में लगी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनकी भूमिका कहानी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वही कहानी को आगे बढ़ाती है। इस फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नज़र आएंगे। ऐश्वर्या आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नज़र आई थीं, जिसमें उनकी छोटी लेकिन अहम भूमिका थी। 
ये भी पढ़ें
करिश्मा कपूर के घर बजने वाली है शहनाई!