गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ae Dil Hai Mushkil, Aishwarya Rai Bachchan, Karan Johar
Written By

ऐ दिल है मुश्किल के बाद निर्माताओं की लगी भीड़

ऐ दिल है मुश्किल के बाद निर्माताओं की लगी भीड़ - Ae Dil Hai Mushkil, Aishwarya Rai Bachchan, Karan Johar
ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय का रोल बीस मिनट से ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन वे इस छोटे से रोल में अपना असर छोड़ जाती हैं। भले ही उनकी अभिनय की यह कह कर आलोचना की गई कि वे एक मॉडल जैसी लगीं, लेकिन उनकी खूबसूरती का जादू उनके प्रशंसकों पर खूब चला। वे ऐश्वर्या को इसी अंदाज में देखना पसंद करते हैं और करण जौहर ने ऐश्वर्या को बहुत ही सुंदरता के साथ सिल्वर स्क्रीन पर पेश किया। 
इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन के पास ऑफर्स की झड़ी लग गई है। निर्माताओं में उन्हें साइन करने की होड़ मच गई है। कहा जा रहा है कि करण जौहर ही उन्हें अपनी अगली फिल्म में रिपीट करने जा रहे हैं। वे शाहरुख और ऐश्वर्या को लेकर मैच्योर लव स्टोरी बनाने का इरादा रखते हैं। 

 
सूत्रों के अनुसार राजकुमार संतोषी ने भी ऐश्वर्या को एक महिला प्रधान फिल्म का ऑफर दिया है। अक्षय कुमार और ऐश्वर्या की जोड़ी भी एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। संजय गुप्ता भी रितिक और ऐश्वर्या को लेकर एक फिल्म की योजना बना रहे हैं। 
 
इतने सारे ऑफर्स को लेकर ऐश्वर्या खुश हैं, लेकिन वे सोच-समझ कर ही फिल्म साइन करेंगी क्योंकि वे अपने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर देती हैं। 
ये भी पढ़ें
ऐ दिल है मुश्किल का बॉक्स ऑफिस पर गणित