गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aditya Roy Kapur and Shraddha Kapoor's next titled as OK Jaanu
Written By

आशिकी 2 की जोड़ी... आदित्य-श्रद्धा फिर साथ करेंगे फिल्म

आशिकी 2 की जोड़ी... आदित्य-श्रद्धा फिर साथ करेंगे फिल्म - Aditya Roy Kapur and Shraddha Kapoor's next titled as OK Jaanu
आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर ने 'आशिकी 2' में साथ किया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता अर्जित कर ट्रे‍ड विशेषज्ञों को चौंका दिया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आदित्य-श्रद्धा के बीच रोमांस पनपा था, लेकिन बाद में राहें अलग हो गईं। 
 
खबर है कि इस जोड़ी की केमिस्ट्री से प्रभावित होकर निर्देशक शाद अली ने अपनी अगली फिल्म में दोनों को लिया है। फिल्म का नाम है 'ओके जानू'। यह दक्षिण भारतीय फिल्म 'ओ कधल कनमनी' का हिंदी रिमेक होगी। 
फिल्म की मार्च में शूटिंग आरंभ होगी। करण जौहर निर्माता होंगे और फिल्म की ज्यादातर शूटिंग देश की राजधानी में होगी। 
 
ये भी पढ़ें
व्हाट्स एप कॉर्नर : मिल का भौंपू