गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aditya Pancholi, Bigg Boss, Salman Khan
Written By

आदित्य पंचोली 'बिग बॉस' में

आदित्य पंचोली 'बिग बॉस' में - Aditya Pancholi, Bigg Boss, Salman Khan
बिग बॉस में उन लोगों को भी एंट्री मिलती है जो सलमान के नजदीकी हैं। पिछले वर्ष पुनीत इस्सर, आर्य बब्बर नजर आए थे जिन्हें सलमान लंबे समय से जानते हैं। इस वर्ष आदित्य पंचोली के बिग बॉस में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि खुद आदित्य भी इसको लेकर उत्साहित हैं। 
आदित्य पंचोली और सलमान के बीच बेहतरीन संबंध है। यही वजह है कि आदित्य के बेटे सूरज पंचोली को सलमान ने अपने बैनर तले लांच किया है। सूरज की पहली फिल्म 'हीरो' 11 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है। 
 
वैसे आदित्य यदि बिग बॉस में हिस्सा लेते हैं तो बिग बॉस देखने वालों को भरपूर मजा मिल सकता है। आदित्य अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं और कई बार वे लोगों से मारपीट कर चुके हैं। बिग बॉस में भी शायद उनका यही अंदाज देखने को मिले।