गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. abhishek bachchan joined aishwarya and aardhya in paris
Written By

अभिषेक बच्चन नहीं रह पा रहे पत्नी और बच्ची से दूर, पहुंच गए वेकेशन पर

अभिषेक बच्चन नहीं रह पा रहे पत्नी और बच्ची से दूर, पहुंच गए वेकेशन पर - abhishek bachchan joined aishwarya and aardhya in paris
हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी और बेटी आराध्या की पेरिस वेकेशन से कुछ पिक्चर्स पोस्ट की थीं। इसमें वे फ्रांस की फीफा वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहे थे। लगता है पति अभिषेक भी इससे दूर नहीं रह पाए। फैंस जानते हैं कि अभिषेक फुटबॉल के कितने बड़े दीवाने हैं। 
 
अभिषेक बच्चन ने वेकेशन पर गई अपनी वाइफ और बेटी को जॉइन किया। अभिषेक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर पोस्ट किया जिसमें आराध्या, ऐश्वर्या और अभिषेक मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। इस क्युट पिक्चर पर अभिषेक ने कैप्शन लिखा फिर वहां तीन थे.. समर हॉलीडे। 
 
इस क्युट फैमिली पिक्चर में अभिषेक ने अपने पापा अमिताभ को भी टैग किया है। यह पिक्चर दरअसल बिग बी ने ही ली है। इसमें आराध्या क्युट एक्सप्रेशंस दे रही हैं और अपने पापा को गले लगाई हुई हैं। अब यह फैमिली पेरिस में अपना वेकेशन एंजॉय करेगी। इनके साथ ऐश्वर्या की मां भी हैं। 
 
अभिषेक बच्चन जल्द ही तापसी पन्नू के साथ अनुराग कश्यप की एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। वहीं ऐश्वर्या की फिल्म 'फन्ने खां' भी 3 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी है। 
ये भी पढ़ें
"इसमें तेरा घाटा" पर अश्लीलता फैलाने में "मेरा कुछ नहीं जाता"