गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

1200 स्क्रीन्स में प्रदर्शित होगी ‘रब ने...’

1200 स्क्रीन्स में प्रदर्शित होगी ‘रब ने...’ -
शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा की जोड़ी ‘दिलवाले दुल्हनियाँ ले जाएँगे’ और ‘मोहब्बतें’ के बाद ‘रब ने बना दी जोड़ी’ लेकर आ रही है।

आदित्य आठ वर्ष बाद निर्देशन के मैदान में उतरे हैं, इस वजह से लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता है। यह देखते हुए ‘रब ने बना दी जोड़ी’ को 1200 स्क्रीन्स में प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें डिजिटल सिनेमा भी शामिल हैं।

यूएसए, कनाडा, यूके, आयरलैंड, मिडिल ईस्ट, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, हाँगकाँग, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, केन्या, मॉरीशस, तन्जानिया, नाइजीरिया, फिजी आयलैंड, हॉलैंड, जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, नॉर्वे, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया और स्विट्‍ज़रलैंड में इसे प्रदर्शित किया जा रहा है। यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जिसे इतने सारे देशों में भारत के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है।

शाहरूख खान अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में पूरे विश्व में कहीं अधिक लोकप्रिय है। फिल्म के क्रेज को देखते हुए वितरक और प्रिं‍ट्स बढ़ाने की माँग कर रहे हैं।