गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. किचन में रोमांस कर रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल, वेब-सीरिज़ की तैयारी
Written By

किचन में रोमांस कर रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल, वेब-सीरिज़ की तैयारी

किचन में रोमांस कर रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल, वेब-सीरिज़ की तैयारी - किचन में रोमांस कर रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल, वेब-सीरिज़ की तैयारी
टीवी की फेवरेट ईशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी ने हर तरह से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। लाड़ली बहू, रोमांटिक बीवी, प्यारी मां, पसंदीदा डॉक्टर, दिव्यांका ने हर रुप में लोगों को अपना बनाया है। सालों से उनका शो 'ये हैं मोहब्बतें' चला आ रहा है और दर्शक इसे और देखना चाहते हैं। लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी अब अपने फैंस को नई सौगात देने वाली हैं। 
 
एकता कपूर के डिजिटल प्लेटफॉर्म चैनल ऑल्टबालाजी अपनी ओरिजिनल सीरिज़ दर्शकों के लिए लाती है। अब एक और वेब-सीरिज़ का फैंस इंतज़ार कर रहे हैं। आखिर करें भी क्यों ना, आखिर इसमें दिव्यांका जो लीड रोल में हैं। जी हां, टीवी से अब दिव्यांका डिजिटल मीडिया में भी शामिल होने जा रही हैं। वेब-सीरिज़ के लिए दिव्यांका अपने फैंस को लगातार अपडेट्स भी दे रही हैं। 
 
इस वेब-सीरिज़ का नाम होगा 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला'। इस अनोखे नाम से ही समझ आ रहा है कि यह खाने के बारे में। साथ ही इसमें रोमांस का भी बेह्जतरीन तड़का है। वेब-सीरिज़ दो शेफ पर बनी है, जो एक-दूसरे से काफी अलग है लेकिन प्यार बेहद है। इसके कुछ पोस्टर दिव्यांका ने शेयर भी किए थे जिसमें वे पुछ रही थी कि अंदाज़ा लगाएं इसमें मेल लीड में कौन है। अब उन्होंने इसका खुलासा कर दिया और सीरिज़ में और कोई नहीं बल्कि बेहद हॉट और सेक्सी एक्टर राजीव खंडेलवाल हैं। 
 
राजीव और दिव्यांका साथ में बहुत प्यारी लग रहे हैं। दोनों किचन में इंटिमेट हो रहे हैं और दोनों पर आटा लगा हुआ है। दिव्यांका का यह हॉट और रोमांटिक अवतार भी फैंस ने कम ही देखा होगा। अब राजीव और दिव्यांका की जोड़ी क्या कहर ढाएगी यह तो बाद में ही पता चलेगा लेकिन अभी इनके पोस्टर्स ही सीरिज़ के लिए क्रेज़ बढ़ा रहे हैं। सीरिज़ की शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी। 
ये भी पढ़ें
दृष्टि धामी के जाते ही आया शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में ट्विस्ट, यह होंगी नई एंट्रीज़