गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. फोकस
  4. Bollywood Actors who died in 2018
Written By
Last Updated : सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (12:03 IST)

बॉलीवुड 2018 : बिछड़े सभी बारी बारी

बॉलीवुड 2018 : बिछड़े सभी बारी बारी - Bollywood Actors who died in 2018
बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने वर्ष 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया। वे अपने पीछे छोड़ गए ढेर सारी फिल्में जो दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। इन सभी को विनम्र श्रद्धांजलि।
 
7 जनवरी 2018 : श्रीवल्लभ व्यास/ अभिनेता/ 60 वर्ष
2008 में पेरेलेटिक अटैक के बाद श्रीवल्लभ की तबियत लगातार खराब रही। आमिर खान ने आर्थिक रूप से उनकी मदद की। सरफरोश और लगान जैसी फिल्मों में वे नजर आएं। जयपुर में अंतिम सांस ली। 
 
15 जनवरी 2018 : चारू रोहतगी/ अभिनेत्री 
मुंबई में निधन। फिल्म और टीवी पर सक्रिय थीं। इशकजादे और 1920 लंदन प्रमुख फिल्म। उतरन, प्रतिज्ञा, लेडिस स्पेशल प्रमुख टीवी धारावाहिक। 
 
15 जनवरी 2018 : अवा मुखर्जी/ अभिनेत्री/ 92 वर्ष 
बंगाली फिल्म राम धक्का (1966) पहली फिल्म थी। देवदास, डरना जरूरी है, डिटेक्टिव नानी सहित कुछ हिंदी फिल्में भी की। 
 
16 जनवरी 2018 : डब्ल्यू.बी. राव/ सिनेमाटोग्राफर
हैट पहनने के शौकीन इस सिनेमाटोग्राफर का मुंबई में निधन हुआ। खुदा गवाह, हम, धड़कन, रंगीला, राजा हिन्दुस्तानी जैसी फिल्में इन्होंने ही कैमरे की आंख से दिखाई। 
 
18 जनवरी 2018 : वेदप्रकाश खन्ना/ फिल्म निर्माता 
अभिनेता मुकेश खन्ना के भाई का मुंबई में निधन हुआ। 
 
24 फरवरी 2018 : श्रीदेवी/ अभिनेत्री/ 54 वर्ष 
दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मृत्यु। दक्षिण भारत और हिंदी फिल्मों की चोटी की नायिका रहीं। उन्हें फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। हिम्मतवाला, चांदनी, सदमा, जुदाई, खुदा गवाह, चालबाज जैसी फिल्मों में उनका अभिनय याद किया जाता है। 
 
5 मार्च 2018 : शम्मी/ अभिनेत्री/ 89 वर्ष 
शम्मी आंटी के रूप में बॉलीवुड में प्रसिद्ध थीं। 66 साल लंबे करियर में करीब 400 फिल्में की। मल्हार (1951) में लीड रोल अदा किया था। मुंबई में निधन। 
 
14 मार्च 2018 : नरेन्द्र झा/ अभिनेत्रा/ 55 वर्ष 
मुंबई के निकट पालघर में निधन। हैदर, रईस, काबिल, फोर्स 2, घायल वंस अगेन, रेस 3 में सशक्त अभिनय। 
 
29 मार्च 2018 : रोशन वढेरा/ फिल्म निर्माता 
द लाइफ जिंदगी, तुम जियो हजारो साल, मैं और मेरी तनहाई के फिल्म निर्माता। मुंबई में निधन। 
 
30 मार्च 2018 : सुरिंदर कपूर/ लेखक-निर्माता-निर्देशक 
निर्माता के रूप में भूखा शेर और थानेदारनी बनाई। 
 
5 अप्रैल 2018  : राजकिशोर/ अभिनेता/ 85 वर्ष 
सैकड़ों फिल्मों में हास्य भूमिका निभाई। शोले, दीवार, कारण अर्जुन जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। मुंबई में निधन। 
 
17 अप्रैल 2018 : भीमसेन/ फिल्ममेकर/ 82 वर्ष 
घरौंदा (1976) जैसी चर्चित फिल्म के लिए जाने जाते थे। एनिमेशन फिल्म बनाने में महारत हासिल थी। एनिमेशन मूवी 'एक अनेक एकता' से काफी मशहूर हुए। मुंबई में निधन। 
 
30 अप्रैल 2018 : मिसेल खान/ अभिनेत्री। 
मुंबई में निधन। 
 
13 मई 2018 : बालकवि बैरागी/ गीतकार/ 87 वर्ष 
दर्जन भर फिल्मों में गीत लिखे। रेशमा और शेरा तथा अनकही के गीत काफी चर्चित हुए। मनासा में निधन। 
 
9 जुलाई 2018 : कवि आजाद/ अभिनेता/ 46 वर्ष 
मेला, फंटुश जैसी फिल्मों में नजर आए। तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक धारावाहिक में हाथी की भूमिका से लोकप्रिय। मुंबई में निधन। 
 
11 जुलाई 2018 : रवि आलोक/ लेखक/ 32 वर्ष 
मुंबई में सातवीं मंजिल से गिरने से मृत्यु। 
 
17 जुलाई 2018 : रीता भादुड़ी/ अभिनेत्री/ 67 वर्ष 
फिल्म और टीवी का लोकप्रिय नाम। गुजराती फिल्मों की भी स्टार रहीं। किडनी की समस्या के चलते मुंबई में निधन। 
 
19 जुलाई 2018 : नीरज/ गीतकार/ 93 वर्ष 
नीरज ने अनेक अर्थपूर्ण गीत हिंदी फिल्मों के लिए लिखे जो आज भी सुने जाते हैं। मेरा नाम जोकर, प्रेम पुजारी, गैम्बलर के गीत बेहद लोकप्रिय हुए। नई दिल्ली में निधन। 
 
1 अगस्त 2018 : जलीस शेरवानी/ लेखक-गीतकार
प्रतिघात, कनवरलाल, संग्राम सहित कुछ फिल्मों में संवाद लिखे। दबंग, दबंग 2, टाइगर जिंदा है, वांटेड, तेरे नाम, पार्टनर में उनके लिखे गीत मशहूर हुए। मुंबई में निधन। 
 
19 अगस्त 2018 : सुजाता कुमार/ अभिनेत्री
इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी की बड़ी बहन की भूमिका अदा की थी। गोरी तेरे प्यार में, रांझणा और गुजारिश में भी नजर आईं। टीवी शो 24 भी किया। सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बड़ी बहन थीं। कैंसर के कारण मुंबई में मृत्यु। 
 
30 अगस्त 2018 : शीला कपूर/ हेअरस्टाइलिस्ट 
मुंबई में अकेली फ्लैट में रहती थीं। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया गया। 
 
13 सितम्बर 2018 : ब्रज कत्याल/ लेखक-निर्देशक
कैंसर की वजह से मुंबई में निधन। जब जब फूल खिले और अजूबा लिखी। पसंद अपनी अपनी और प्रेमिका फिल्में निर्देशित की। 
 
17 सितम्बर 2018 : कैप्टन राजू/ अभिनेता/ 68 वर्ष 
कोच्चि में निधन। कई फिल्में की। 
 
21 सितम्बर 2018 : मदन मोहला/ निर्माता/ 81 वर्ष 
बाथरूम में फिसलने से ब्रेन हैमरेज हुआ और मृत्यु का कारण बना। मुंबई में रहते थे। शराफत, राजा जानी, सम्राट, हमला, छुपा रूस्तम जैसी बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण किया। दस नंबरी नामक फिल्म निर्देशित भी की। 
 
23 सितम्बर 2018 : कल्पना लाजमी/ निर्देशक/ 64 वर्ष 
मुंबई में किडनी और लीवर की समस्या के कारण निधन। रूदाली, दमन, दरमियां, चिंगारी जैसी उम्दा फिल्में निर्देशित की। कल्पना की फिल्मों में शानदार अभिनय के कारण डिम्पल कपाड़िया और रवीना टंडन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 
 
3 अक्टोबर 2018 : प्रभात पांडे/ निर्माता 
मुंबई में निधन 
 
9 अक्टोबर 2018 : नितिन बाली/ गायक/ 47 वर्ष 
कार डिवाइडर से टकराई और इस दुर्घटना में निधन हो गया। 
 
10 अक्टोबर 2018 : गुलशन बहल/ निर्माता/ 98 वर्ष 
चंगेज खान, सिकंदर-ए-आजम और राजधानी जैसी फिल्मों का निर्माण। मुंबई में निधन। 
 
17 नवम्बर 2018 : एलेक पद्मसी/ अभिनेता-एड फिल्ममेकर/ 87 वर्ष 
फिल्म गांधी में जिन्ना की भूमिका अदा की थी। मुंबई में निधन। 
 
27 नवम्बर 2018 : मोहम्मद अजीज/ गायक/ 64 वर्ष 
मुंबई में निधन। राम लखन, खुदगर्ज, अमृत सहित कई फिल्मों में गाने गाए। बंगाली और उड़िया भाषा में गाए गीत भी मशहूर हुए। 
 
14 दिसम्बर 2018 : तुलसी रामसे/ निर्माता-निर्देशक/ 77 वर्ष 
हॉरर फिल्म का निर्माण किया। होटल, बंद दरवाजा, पुरानी हवेली, सामरी, तहखाना को लोगों ने पसंद किया। ज़ी हॉरर शो से भी दर्शकों को डराया। मुंबई में निधन। 
 
20 दिसम्बर 2018 : सुरिंदर सोढ़ी/ संगीतकार 
बैकग्राउंड म्युजिक कई फिल्मों में दिया। 
 
रणदेव भादुड़ी/ सिनेमाटोग्राफर/ 75 वर्ष 
दिसम्बर 2018 में बड़ौदा में निधन। अभिनेत्री रीता भादुड़ी के भाई थे। हिंदी और गुजराती फिल्मों में सक्रिय रहे थे। 
 
30 दिसम्बर 2018 : मृणाल सेन/ निर्देशक/ 95 वर्ष 
हिंदी और बंगाली फिल्मों में बड़ा नाम। सत्यजीत रे और ऋत्विक घटक जैसे फिल्ममेकर्स के साथ नाम शुमार किया जाता रहा है। अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार 4 बार मिला। देश के दिग्गज निर्देशकों में से एक। कोलकाता में निधन।