गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मुलाकात
  4. Akshay Kumar, Amy Jackson, Singh Is Bling
Written By

मुझे अंग्रेजी नहीं आती और एमी को हिंदी : अक्षय कुमार

मुझे अंग्रेजी नहीं आती और एमी को हिंदी : अक्षय कुमार - Akshay Kumar, Amy Jackson, Singh Is Bling
सिंह इज़ किंग के बाद अक्षय कुमार एक बार फिर सरदार की भूमिका में 'सिंह इज़ ब्लिंग' में नजर आएंगे। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित ‍यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज हो रही है। पेश है अक्षय कुमार से बातचीत के मुख्य अंश : 
 
फिल्म का नाम "सिंह इज़ किंग 2" क्यों नहीं रखा?   
क्योंकि यह फिल्म सिंह इज़ किंग का सीक्वल नहीं है। दोनों फिल्मों में एक ही समानता है मैंने पगड़ी बांधी हुई है। 
 
कैसा लगता है पगड़ी पहनना?
पगड़ी पहनना मुझे हमेशा बहुत अच्छा लगता है। इसे पहन कर एक अलग ही तरह का सम्मान महसूस होता है। 
सिंह इज़ ब्लिंग की कहानी क्या है ?  
मैं रफ़्तार सिंह का किरदार अभिनीत कर रहा हूँ जो कि पंजाब का रहने वाला है। बहुत ही सीधा सादा सा है। उसे हिंदी के अलावा कोई भाषा नहीं आती। एमी से मिलता है और दोनों को आपस में प्यार हो जाता है, जबकि एमी को अंग्रेजी के अलावा कोई दूसरी भाषा नहीं आती। ऐसे में लारा दोनों के बीच बातचीत का माध्यम बनती हैं और फिर बहुत कुछ ऐसा होता है जिसे देख दर्शक हँस कर लोट पोट हो जाएंगे। 
 
एक्शन भी होगा फिल्म में? 
हास्य के साथ एक्शन भी है। मेरे साथ एमी ने भी फिल्म में काफी एक्शन किया है और यह बात मुझे अच्छी लगी। 
दर्शकों ने आपको 'वेलकम बैक' में मिस किया। 
दर्शकों का बहुत - बहुत शुक्रिया।  
 
आप भी किसानों की मदद कर रहे हैं बताइये कुछ इस बारे में ? 
क्या बताना इस बारे में। नेकी कर और दरिया में डाल मैं इस बात पर यकीन करता हूँ। 
 
ट्विंकल की किताब "मिसेज फनीबोन्स" को कैसा रिस्पांस मिल रहा है? 
बहुत ही अच्छा। एक महीने बाद भी यह किताब नंबर वन पर बनी हुई है।
 
अभी "मीट बैन" पर बहुत चर्चा हो रही है हमारे देश में। आप क्या सोचते हैं इस बारे में ?
जिसका जो मन करे उसे वो खाने दो, जिसे नहीं खाना है वो न खाएं, लेकिन पाबन्दी लगाना सही नहीं है।