गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Wazir, Box Office, Amitabh Bachchan, Farhan Akhtar
Written By

BOX OFFICE : क्या होगा 'वज़ीर' का?

BOX OFFICE : क्या होगा 'वज़ीर' का? - Wazir, Box Office, Amitabh Bachchan, Farhan Akhtar
इस वर्ष की पहली बड़ी फिल्म 'वज़ीर' आठ जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, विधु विनोद चोपड़ा जैसे नाम इस थ्रिलर से जुड़े हुए हैं। 
 
बॉक्स ऑफिस की दृष्टि से देखा जाए तो यह फिल्म अभी तक दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति उत्सुकता नहीं जगा पाई है। वजह साफ है कि फिल्म का प्रचार उस स्तर का नहीं किया गया है जैसा कि जरूरी है। पता नहीं क्यों प्रचार में कंजूसी बरती जा रही है। 
फिल्म के प्रोमो, पोस्टर लोगों में फिल्म के प्रति उत्साह नहीं जगा पाए हैं। 
 
चूंकि फिल्म थ्रिलर है इसलिए निर्माता-निर्देशक फिल्म के बारे में बात करने से कतरा रहे हों ताकि फिल्म का रहस्य उजागर न हो जाए, लेकिन फिल्म के बारे में बात ही न हो यह फिल्म को नुकसान पहुंचा सकता है। थोड़ा-बहुत प्रचार हो रहा है, लेकिन फिल्म के लिए यह काफी नहीं है। 
 
सूत्रों के अनुसार फिल्म की लागत लगभग 45 करोड़ रुपये है और फिल्म को लागत वसूलने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा। जिस हिसाब से फिल्म का माहौल बना है उससे फिल्म की अच्छी ओपनिंग की उम्मीद नहीं बंधती।