गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Tusshar Kapoor, Aamir Khan, Salman Khan, surrogacy
Written By

शाहरुख-आमिर सहित इन कलाकारों ने भी सरोगेसी से बढ़ाया परिवार

शाहरुख-आमिर सहित इन कलाकारों ने भी सरोगेसी से बढ़ाया परिवार - Tusshar Kapoor, Aamir Khan, Salman Khan, surrogacy
करण जौहर हाल ही में सरोगेसी के जरिये एक बेटी और एक बेटे के पिता बने हैं। बॉलीवुड में इन दिनों यह आम बात हो गई है। कुछ महीने पूर्व तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिये पिता बने थे। तुषार के अलावा बॉलीवुड में और भी सितारे हैं जिन्होंने सरोगेसी के सहारे अपने परिवार को बढ़ाया।

पहली पत्नी से आमिर खान को बेटी इरा खान और बेटा जुनैद खान हैं। किरण राव से आमिर ने दूसरी शादी की और इस बार उन्होंने सरोगेसी का विकल्प आजमाया। आमिर और किरण की पहली संतान आजाद राव खान का जन्म इसी तकनीक के जरिये ही हुआ।  
 
 

गौरी खान ने दो संतानें, आर्यन और सुहाना, होने के बावजूद तीसरे बच्चे की ख्वाहिश की तो शाहरूख  खान ने सरोगेसी का सहारा लिया। वर्ष 2013 में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे अबराम खान के बारे में सभी को बता कर चौंका दिया। 
 

 बहुत कम लोग जानते हैं कि सोहेल खान और सीमा खान के छोटे बेटे योहान खान का जन्म 2011 में सरोगेसी के जरिये ही हुआ। शाहरुख को सरोगेसी के बारे में सोहेल ने ही बताया था।
 

वर्षों पहले फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक ने अपने दो वर्षीय बेटे शानू को खोया था। बाद में उन्होंने सरोगेसी के जरिये अपना परिवार बढ़ाया। अब उनकी वंशिका नाम की बेटी है। 
ये भी पढ़ें
मलेशिया में संदिग्धों को किया गिरफ्तार