शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Shahrukh Khan, Ranveer Singh, Simmba, Zero, Box Office
Written By

क्या रणवीर सिंह देंगे शाहरुख खान को मात, ज़ीरो पर भारी पड़ सकता है सिम्बा

क्या रणवीर सिंह देंगे शाहरुख खान को मात, ज़ीरो पर भारी पड़ सकता है सिम्बा - Shahrukh Khan, Ranveer Singh, Simmba, Zero, Box Office
शाहरुख खान की ज़ीरो इस साल 21 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म पर किंग खान का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। पैसा तो है ही, लेकिन साख भी है। पिछले कुछ वर्षों में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और शाहरुख लगातार पिछड़ते जा रहे हैं।

अभी तक उनकी कोई फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हुई है। 'ज़ीरो' में उन्होंने अपने आपको झोंक डाला है और इस फिल्म को कामयाब बनाने के लिए वे सारे दांव खेल रहे हैं। 


 
ज़ीरो के ठीक एक सप्ताह बाद रणवीर सिंह की 'सिम्बा' रिलीज हो रही है। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म को शाहरुख के दो दोस्त मिल कर बना रहे हैं। करण जौहर बतौर निर्माता और रोहित शेट्टी बतौर निर्देशक 'सिम्बा' से जुड़े हुए हैं। यानी दोस्त ही शाहरुख के लिए हालात को मुश्किल बना रहे हैं। 
 
ज़ीरो एक बड़े बजट की फिल्म है और लगातार दो सप्ताह तक फिल्म को अच्छा प्रदर्शन करना होगा, तभी जाकर भारी-भरकम लागत वसूल हो सकेगी। ऐसे में सिम्बा ठीक एक सप्ताह बाद रिलीज होकर ज़ीरो पर भारी पड़ गई तो शाहरुख को मुश्किल हो जाएगी। 


 
शाहरुख और रणवीर सिंह के स्टारडम में बहुत अंतर है, लेकिन रणवीर सिंह तेजी से उभरे हैं। इस वर्ष रिलीज हुई उनकी 'पद्मावत' ने लगभग 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, ऐसे में उन्हें हल्के से नहीं लिया जा सकता है। दूसरी ओर रोहित शेट्टी भी हिट फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। 
 
एक बार पहले भी शाहरुख और रणवीर सिंह टकरा चुके हैं। शाहरुख की 'दिलवाले' और रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' एक ही दिन रिलीज हुई थी और शाहरुख की फिल्म के मुकाबले रणवीर की फिल्म ने ज्यादा कलेक्शन किया था। 
 
सिम्बा से पार कैसे पाया जाए यही इन दिनों शाहरुख की चिंता का विषय है। 
ये भी पढ़ें
अग्रिम जमानत के लिए अदालत पहुंचे आलोकनाथ