मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. सलमान खान की टॉप 10 फिल्म
Written By

सलमान खान की टॉप 10 फिल्में

Salman Khan Top 10 Highest Grossing Films | सलमान खान की टॉप 10 फिल्म
इस समय निर्विवाद रूप से सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं। उनके नाम से ही टिकट खिड़की के आगे भीड़ जमा हो जाती है। सौ करोड़ क्लब में उनकी सबसे ज्यादा फिल्में शामिल हैं। यहां बात करते हैं सलमान खान की टॉप 10 बॉक्स ऑफिस ग्रॉसर्स की। यानी भारत में कलेक्शन करने वाली टॉप 10 फिल्मों की। 
 
नंबर 10 : ट्यूबलाइट (2017) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 121.25 करोड़ रुपये 
ईद पर रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म असफल रही थी। इसकी असफलता ने चौंका दिया था। असफल होने के बावजूद इस फिल्म ने इतना कलेक्शन किया जितना कि कई हिट फिल्म नहीं कर पाती है। 
 
नंबर 9 : दबंग (2010) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 138.88 करोड़ रुपये 
दबंग की सफलता के बाद सलमान खान की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। इस फिल्म में चुलबुल पांडे के किरदार में सलमान बेहद पसंद किए गए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 
 
नंबर 8 : बॉडीगार्ड (2011) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 142 करोड़ रुपये 
बॉडीगार्ड जैसी कमजोर फिल्म को भी सलमान ने अपनी सितारा हैसियत से सुपरहिट बना दिया। इस फिल्म की सफलता के बाद माना जाने लगा कि फिल्म में सलमान का केवल चेहरा भी दिखाया जाता रहे तो भी फिल्म को उनके फैंस हिट बना देंगे। 
 
नंबर 7 : दबंग 2 (2012) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 158.50 करोड़ रुपये
दबंग की तुलना में इसका सीक्वल और ज्यादा सफल रहा और सलमान के खाते में एक और हिट फिल्म जमा हो गई। 

नंबर 6 : एक था टाइगर (2012) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 198 करोड़ रुपये 
कबीर खान द्वारा निर्देशित 'एक था टाइगर' के जरिये सलमान खान ने सफलता के नए कीर्तिमान रचे। 
 
नंबर 5 : प्रेम रतन धन पायो (2015) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 207.40 करोड़ रुपये
एक बार फिर सलमान ने साबित किया कि कैसी भी फिल्म हो वे अपने स्टारडम के बूते पर फिल्म को सफलता दिला देते हैं। दिवाली पर रिलीज यह फिल्म खास पसंद नहीं की गई, बावजूद इसके सुपरहिट रही। 
 
नंबर 4 : किक (2014) 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 233 करोड़ रुपये 
सलमान खान की यह फिल्म भी खास पसंद नहीं की गई थी, बावजूद इसके फिल्म ने ऐतिहासिक कलेक्शन किए।

नंबर 3 : सुल्तान (2016)
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 300.45 करोड़ रुपये 
सुल्तान के लिए सलमान ने खूब पसीना बहाया। एक पहलवान का किरदार निभाने के लिए उन्होंने कुश्ती के दांवपेंच सीखे। उनकी मेहनत सफल रही और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 
 
नंबर 2 : बजरंगी भाईजान 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 320.34 करोड़ रुपये 
सलमान की सर्वश्रेष्ठ फिल्म इसे कहा जा सकता है। बजरंगी के भक्त और भोले भाले इंसान के रोल में सलमान का अभिनय देखने लायक है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 
 
नंबर 1 : टाइगर जिंदा है 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 338.79 करोड़
सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म। एक था टाइगर का सीक्वल। सलमान का एक्शन अवतार बेहद पसंद किया गया।