मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. List of Salman Khans films released on Eid
Written By

सलमान खान और ईद... 6 ब्लॉकबस्टर... 1630 करोड़ रुपए का कलेक्शन

सलमान खान और ईद... 6 ब्लॉकबस्टर... 1630 करोड़ रुपये का कलेक्शन | List of Salman Khans films released on Eid
पिछले कुछ वर्षों से ईद और सलमान खान की फिल्में साथ आ रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी हासिल कर रही हैं। ईद पर कोई भी निर्माता अपनी फिल्म रिलीज करने की नहीं सोचता क्योंकि वह यह मान कर बैठा है कि सलमान की ही फिल्म आएगी। सलमान भी ईद पर अपनी फिल्म को रिलीज करना कर्तव्य समझते हैं ताकि उनके फैंस को बुरा नहीं लगे। 2010 से सलमान और ईद का सिलसिला शुरू हुआ। संभव है कि इसके पहले भी सलमान की कोई फिल्म ईद पर रिलीज हुई हो, लेकिन इस बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 
 
2010 : दबंग 
2010 में सलमान की दबंग रिलीज हुई। इस फिल्म ने लगभग 141 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सही मायनो में सलमान के सुपरस्टार बनने की शुरुआत दबंग के जरिये ही हुई। दबंग की सफलता के बाद ही सलमान को समझ आया कि ईद पर फिल्म प्रदर्शित करनी चाहिए। 
 
2011 : बॉडीगार्ड 
दबंग की सफलता के बाद सलमान ने अगली ईद पर बॉडीगार्ड प्रदर्शित की। इस फिल्म ने 145 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बॉडीगार्ड कमजोर फिल्म थी, लेकिन ईद का त्योहार और सलमान के स्टारडम ने फिल्म को कामयाब बना दिया। इसके बाद सलमान ने निर्णय लिया कि वे हर ईद पर अपनी फिल्म को रिलीज करने की कोशिश करेंगे। 
 
2012 : एक था टाइगर
2012 की ईद पर सलमान की एक था टाइगर प्रदर्शित हुई और इस फिल्म का व्यवसाय उनकी पिछली ईद पर रिलीज फिल्मों से ज्यादा हुआ। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस 199 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। 
 
2014 : किक
2013 की ईद सलमान चूक गए। 2014 पर उनकी 'किक' प्रदर्शित हुई और इसकी कामयाबी एक था टाइगर से बढ़ कर रही। किक ने 233 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
2015 : बजरंगी भाईजान 
बजरंगी भाईजान सलमान की पहली ऐसी फिल्म बनी जो 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 321 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
2016 : सुल्तान
सलमान ने पहलवान की भूमिका 'सुल्तान' में अदा की। इस फिल्म ने 301 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
2017 : ट्यूबलाइट
लगातार 6 ईद पर ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सलमान की 2017 में प्रदर्शित फिल्म ट्यूबलाइट असफल रही। इस फिल्म ने मात्र 121.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। फैंस को भी यह फिल्म पसंद नहीं आई। सलमान को फिल्म से निर्माता के रूप में भरपूर फायदा हुआ था। उन्होंने वितरकों को उनको हुए घाटे की आधी भरपाई की। 
 
2018 : रेस 3 
2018 की ईद पर सलमान खान की 'रेस 3' रिलीज हुई और 169 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। फिल्म ने सलमान के फैस को भी निराश किया। 
 
2019 : भारत
2019 की ईद पर भारत रिलीज होने वाली है। लगातार दो ईद पर कमजोर फिल्म देने वाले सलमान से इस बार उम्मीद है कि वे ब्लॉकबस्टर फिल्म देंगे।