गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Salman Khan, Eid, Sultan, Bajrangi Bhaijaan, Blockbuster Movie
Written By

सलमान खान + ईद = ब्लॉकबस्टर मूवी

सलमान खान + ईद = ब्लॉकबस्टर मूवी - Salman Khan, Eid, Sultan, Bajrangi Bhaijaan, Blockbuster Movie
बॉलीवुड में फिल्मकार ऐसा फॉर्मूला ढूंढते रहते हैं जिससे उनकी फिल्म सफलता के नए कीर्तिमान बनाए। ऐसा एक फॉर्मूला हाथ लग ही गया है। यदि सलमान खान की फिल्म ईद पर रिलीज की जाए तो फिल्म का सफल होना निश्चित होता है। पिछले कुछ वर्षों से ये फॉर्मूला धूम से काम कर रहा है। सलमान की कमजोर फिल्मों ने भी ईद के मुबारक मौके पर रिलीज होकर सफलता हासिल की हैं। आइए नजर दौड़ाते हैं इस कामयाबी के फॉर्मूले पर। 
वांटेड (2009) 
बात 2009 की है। सलमान की फिल्में लगातार असफल हो रही थीं। माना जाने लगा था कि सलमान अब चूक गए हैं। इसी बीच वांटेड को ईद पर रिलीज किया गया। इस फिल्म से किसी को खास उम्मीद नहीं थी। प्रभुदेवा पहली बार हिंदी फिल्म बना रहे थे। सलमान का करियर डांवाडोल था। हीरोइन आयशा टाकिया की कोई स्टार वैल्यू नहीं थी। ईद ने मामला संभाल लिया। सलमान की यह फिल्म बेहद पसंद की गई। यही से सलमान को समझ आया कि ईद पर फिल्म रिलीज करनी चाहिए। 
2010 में यह फिल्म आई और फॉर्मूले पर होने लगा यकीन... अगले पेज पर

दबंग (2010) 
दबंग के शुरू होने के पहले ही यह तय कर लिया गया कि इसे ईद पर रिलीज करेंगे। ईद को सलमान भाग्यशाली मानने लगे थे। दबंग ईद पर प्रदर्शित हुई और फिल्म ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की। 140 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन हुए। इस फिल्म ने सलमान को सुपरस्टार की श्रेणी में ला खड़ा किया। अब सलमान को अपने फॉर्मूले पर पक्का यकीन हो गया। 
दबंग से आगे निकली यह फिल्म... अगले पेज पर

बॉडीगार्ड (2011) 
लगातार तीसरे वर्ष सलमान ईद पर अपनी फिल्म लेकर आए। 'बॉडीगार्ड' को ताबड़तोड़ बना कर ईद पर प्रदर्शित किया गया। फिल्म खास नहीं थी, बावजूद इसके यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई। दबंग से भी आगे निकल गई। 148 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। अब तो सलमान ने सोच लिया कि ईद पर उनकी ही फिल्म प्रदर्शित हो।
बॉडीगार्ड को पछाड़ा... अगले पेज पर

एक था टाइगर (2012) 
ईद पर सलमान का एकाधिकार हो गया। लगातार चौथे वर्ष वे ईद पर अपनी फिल्म लेकर आए। दर्शक भी सलमान की फिल्मों का ईद पर इंतजार करने लगे। फिल्म के रूप में सलमान ईदी देते और दर्शक फिल्म पर अपना प्यार लुटाते। हर ईद पर उनकी रिलीज होने वाली फिल्म पिछली फिल्म के मुकाबले ज्यादा कामयाब होती। 'एक था टाइगर' 'बॉडीगार्ड' से आगे निकल गई। 198 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया।
एक और धमाका... अगले पेज पर

किक (2014)
2013 की ईद सलमान मिस कर गए। कोई फिल्म तैयार ही नहीं हुई। मौका देख कर शाहरुख खान ने चौका लगा दिया। 2013 की ईद पर चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज कर कामयाबी हासिल कर ली। 2014 में सलमान ने किसी को मौका नहीं दिया। 'किक' के जरिये वे आए और छा गए। 230 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन इस फिल्म ने किए। पहली बार सलमान दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुए। 
करियर की सबसे बड़ी हिट... अगले पेज पर

बजरंगी भाईजान (2015) 
2015 में सलमान 'बजरंगी भाईजान' के रूप में ईद पर आए और कमाल कर दिया। ऐतिहासिक सफलता उनकी फिल्म ने हासिल की। 320 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म हो गई। इसे सलमान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म में से एक माना गया।
और सुल्तान... अगले पेज पर

सुल्तान (2016) 
2016 में ईद पर सलमान की 'सुल्तान' रिलीज हो रही है। हर ईद पर सलमान की फिल्म का कलेक्शन पिछली ईद वाली फिल्म से ज्यादा होता है। क्या 'सुल्तान' के कलेक्शन 'बजरंगी भाईजान' के कलेक्शन से आगे निकल पाएंगे? जवाब के लिए सिर्फ कुछ दिनों का इंतजार करना होगा। 
ये भी पढ़ें
Box Office : कैसी है 'सुल्तान' की शुरुआत?