शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Salman Khan Controversies
Written By

सलमान खान और विवाद

सलमान खान और विवाद - Salman Khan Controversies
सलमान खान और विवाद का चोली-दामन का साथ रहा है। परछाई की तरह विवाद सलमान का पीछा करते रहे हैं। न चाहते हुए भी विवादों से सलमान हमेशा घिरे रहे हैं। आइए चर्चा करते हैं ऐसे प्रमुख विवादों की।
 
हिट एंड रन केस
28 सितंबर 2002 की बात है। मुंबई में फुटपाथ पर सलमान की कार जा चढ़ी। एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मामला अदालत तक जा पहुंचा। सलमान ने कहा कि कार ड्राइवर चला रहा था जबकि लोगों ने कहा खुद नशे में चूर सलमान ड्राइव कर रहे थे। 6 मई 2015 को कोर्ट ने सलमान को दोषी करार दिया और माना कि सलमान ही शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। अदालत ने उन्हें पांच वर्ष की सजा सुनाई है।  
ऐश्वर्या से पंगा... अगले पेज पर 

ऐश्वर्या से पंगा 
ऐश्वर्या राय को सलमान खान दिल दे बैठे। दोनों के प्यार के किस्से चारों ओर फैलने लगे। लगा कि दोनों शादी कर वैवाहिक जीवन सुखपूर्वक बिताएंगे, लेकिन सलमान के व्यवहार से आहत होकर ऐश्वर्या उनसे अलग हो गईं। सलमान को यह व्यवहार रास नहीं आया और वे ऐश को परेशान करने लगे। एक बार 'चलते-चलते' के सेट पर पहुंच गए जहां ऐश्वर्या, शाहरुख खान के साथ शूटिंग कर रही थी। सलमान ने वहां हंगामा खड़ा किया और उन्हीं के कहने पर शाहरुख ने अपनी फिल्म से ऐश्वर्या को बाहर कर दिया। सलमान के व्यवहार से तंग होकर ऐश्वर्या के माता-पिता ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। 
विवेक ओबेरॉय को धमकाया... अगले पेज पर 

विवेक ओबेरॉय को धमकाया
सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या रॉय फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय के नजदीक आ गईं। यह बात सलमान को बर्दाश्त नहीं हुई। उन्होंने विवेक ओबेरॉय को फोन लगा कर धमकाया। विवेक ने यह बात मीडिया और पुलिस को बताई। विवेक और सलमान के संबंध खराब हो गए। बाद में विवेक ने सलमान से माफी भी मांगी, परंतु सलमान ने आज तक उन्हें माफ नहीं किया। 
शिकार कर फंसे... अगले पेज पर 

चिंकारा का शिकार 
हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान खान अपने साथियों के साथ शिकार के लिए निकल पड़े और उन्होंने चिंकारा का शिकार कर डाला। यह कानूनी रूप से अवैध है। मामला अदालत में पहुंचा और सलमान को जेल की हवा भी खानी पड़ी। मामला अदालत में है और सलमान फंसते जा रहे हैं। 
26/11 अटैक को लेकर विवादास्पद बयान... अगले पेज पर 

26/11 अटैक को लेकर सलमान का बयान 
मुंबई पर 26/11 के हमले को लेकर सलमान ने विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा हमला फाइव स्टार होटल पर हुआ है। प्रतिष्ठा और पैसे वाले लोग मारे गए हैं इसलिए इस मामले को इतना बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है। सलमान ने कहा कि कई बार छोटे शहरों में या ट्रेन में लोग हमलों में मारे जाते हैं, लेकिन इस पर बात नहीं की जाती है। यह बात सलमान ने पाकिस्तानी चैनल से बात करने के दौरान कही जिससे विवाद बढ़ गया। सलमान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि यह इंडियन सिक्यूरिटी फोर्स की असफलता है। सलमान के इस बयान की काफी आलोचना हुई। बाद में सल्लू ने माफी मांग ली। 
शाहरुख से झगड़ा... अगले पेज पर 

शाहरुख से झगड़ा
कैटरीना कैफ के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। सलमान और शाहरुख तब अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों पर हल्का सुरुर छाया हुआ था। अचानक किसी बात को लेकर दोनों ऊंची आवाज में बात करने लगे। बात हाथापाई तक पहुंचती इसके पहले दोनों को अलग कर दिया गया। दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी लगातार बढ़ती चली गई और बॉलीवुड खेमों में बंट गया। बाद में एक पार्टी में दोनों आमने-सामने हुए तब शाहरुख को सलमान ने गले ‍लगा लिया। अब संबंध हाय-हैलो तक ही सीमित है। 
रणबीर को मारा थप्पड़... अगले पेज पर 

रणबीर को मारा थप्पड़
रणबीर कपूर तब टीनएजर्स थे। एक रेस्तरां में रणबीर और सलमान उलझ गए। सलमान ने रणबीर को थप्पड़ जमा दिया और शर्ट की कॉलर पकड़ ली। सलमान के पिता सलीम खान को जब अपने बेटे की यह हरकत पता लगी तो वे सलमान को लेकर ऋषि कपूर के घर गए और उन्होंने सलमान के साथ माफी मांगी।