शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. rekha best attire birthday special
Written By

रेखा की दिलकश अदाओं के दीवाने हजारों हैं

रेखा की दिलकश अदाओं के दीवाने हजारों हैं - rekha best attire birthday special
हुस्न वालों को संवरने की क्या जरूरत है, वो तो सादगी में भी क़यामत की अदा रखते हैं। यह शायरी बेशक बेहतरीन अदाकारा रेखा पर जंचती है। रेखा, बॉलीवुड का ऐसा नाम जिसे आज तक भुला पाना मुश्किल है। कलाकार सिर्फ अदाकारी से नहीं, अपनी अदाओं से भी सभी को दीवाना बनाता है। शानदार एक्टर के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान एक फैशन आइकॉन के रुप में स्थापित की है। 
 
रेखा जितना अपने जमाने में खूबसूरत दिखती थीं, अब लगता है वक्त के साथ-साथ और भी खूबसूरत होती जा रही हैं। वे अभी भी उतनी ही पॉपुलर हैं, जितना अपने जमाने में थीं। उनकी एक्टिंग के अलावा उन्होंने अपनी प्रेज़ेस हर ईवेंट पर बनाई है। उनकी मौजुदगी ही लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करती है। एक परफेक्ट पर्सनेलिटी पर परफेक्ट ड्रेस इंसान को और भी खूबसूरत बनाती है और रेखा ने भारतीय सिनेमा में अपने ट्रेडिशनल रॉयल लुक से अपनी अलग ही पहचान बनाई है। 
 
रेखा के 64वें जन्मदिन आईए देखें उनकी कुछ बेहतरीन ड्रेसेस में तस्वीरें जिन्हें देखकर कोई भी अपनी नज़रें उनसे हटा नहीं सकता। ऐसी तस्वीरें जो उनकी इस उम्र की खूबसूरती को भी बयां करती हैं। 
यह दिवा इस ज़माने की हीरोइंस को भी पीछे छोड़ देती हैं। 
बेहतरीन स्टाइल और उस पर अपना अंदाज़, कोई रेखा से सीखे कैसे खुद को कपड़ों के लिए नहीं, बल्कि कपड़ों को खुद के लिए बनाया जाता है। 
इस तस्वीर में रेखा गज़ब ढा रही हैं। रेखा पर शाइन वर्क भी जंचता है। हैवी ज्वेलरी का उन्हें बहुत शौक है। वे साड़ियों की हर वैरायटी पहन चुकी होंगी। 
रेखा ने कभी खुद को पुराने ज़माने या अंदाज़ में रोका नहीं। उन्होंने हर तरह से मॉडर्न लुक अपनाने की कोशिश की है। 
व्हाइट और सिल्वर का कॉम्बिनेशन एक साड़ी में जब डाला जाए, तब रेखा का अटायर तैयार होता है। हाथ में छोटा सा बैग और बंधे बाल, इनकी बराबरी कर पाना आसान नहीं। 
सिम्प्लिसिटी और एलीगेंसी रेखा में खुब है। कभी बंधे बाल, तो कभी फुल स्लीव्स ब्लाउज़, वे हर अलग लुक के साथ चंज लगती हैं। 
इस फोटो को देखकर तो हर कोई उनका कायल हो जाए। बॉलीवुड की असली दीवा रेखा ही हैं। खुले बालों में गज़ब ढा रही हैं रेखा। 
ये भी पढ़ें
रेखा की जिंदगी में आए ये मर्द (देखिए वीडियो)