शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Ranveer Singh 30 Interesting Facts
Written By

बर्थडे स्पेशल... रणवीर सिंह के बारे में 30 रोचक जानकारियां

बर्थडे स्पेशल...  रणवीर सिंह के बारे में 30 रोचक जानकारियां - Ranveer Singh 30 Interesting Facts
क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह रिश्ते में सोनम कपूर के भाई हैं। कि वे सोलह वर्ष की उम्र तक मोटे थे? पेश है रणवीर के बारे में 30 रोचक बातें। 

1. 6 जुलाई 1985 को जन्म रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। सोनम कपूर की मम्मी का सरनेम भी शादी से पहले भावनानी था और मम्मी की तरफ से ही रणवीर सिंह सोनम कपूर के कजिन भाई हैं। वह सोनम की मौसी के बेटे हैं। 
 
2. रणवीर सिंह ने इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। रणवीर वहां थियेटर स्टूडेंट थे। 
 
3. रणवीर सिंह ने अपने नाम में से भावनानी इसलिए हटा दिया क्योंकि उन्हें लगता है इसके साथ उनका नाम बहुत अधिक लंबा था और फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम के साथ उन्हें एक ब्रांड नेम के तौर पर कम अहमियत मिलती। 
 
4. एक्टिंग के अलावा रणवीर की क्रिएटिव राइटिंग में भी खास रूचि थी और उन्होंने एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में कॉपी राइटर के तौर पर भी काम किया है।  
 
5. रणवीर के अनुसार सुबह उठने के बाद सबसे पहले खाई जाने वाली चीज और उसकी मात्रा उनके फिल्म में रोल पर निर्भर करती है। अलग-अलग फिल्मों के लिए रणवीर ने अलग डाइट प्लान अपनाते हैं। 

6. रणवीर की डाइट में उबले अंडे, नमक और काली मिर्च जरूर शामिल होते हैं जिनकी मात्रा में बदलाव लाया जाता है। इसके अलावा आमतौर पर वह फल और मेवे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। केले और तरबूज जैसे वजन बढ़ाने वाले फल उनकी डाइट में शामिल नहीं हैं।  
 
7. रणवीर कार्बोहाइड्रेड से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते। फिटनेस बनाए रखने के लिए वे अधिक प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेड वाली चीजों का सेवन करते हैं। रणवीर चावल, रोटी, ब्रेड, नूडल्स और पास्ता नहीं खाते। 
 
8. रणवीर नॉनवेज डिश बनाने में सिद्धहस्त हैं। उनका मानना है कि सही मात्रा में बटर का इस्तेमाल करने से हर चीज स्वादिष्ट लगती है। 
 
9. रणवीर के अनुसार उनकी बॉडी टाइप 'इंडोमोर्फ' है जिससे उन पर बहुत जल्दी वजन चढ़ता है। जबकि वजन घटाना मुश्किल काम होता है।
 
10. बैंड बाजा बारात के लिए रणवीर ने 'बीच बॉडी' बनाई। इसके लिए उन्हें तीन महीने तक कड़ी मेहनत करना पड़ी थी क्योंकि इसमें कपड़े पहने साधारण नजर आने वाला इंसान टी-शर्ट उतारने पर जबरदस्त फिट दिखता है। 

11. किसी ऐसी जगह जाने पर जहां जिम मौजूद नही हो, रणवीर पुशअप्स करते हैं और सूटकेस उठाकर एक्ससाइज करते हैं।
 
12. चॉकलेट और खासतौर से मीठी चीजें रणवीर की कमजोरी हैं। अधिकतर वह खाने के बाद कुछ न कुछ मीठा खाते हैं।  
 
13. बचपन में रणवीर मोटे थे और सोलह साल की उम्र से उन्होंने वजन कम करने के लिए वजन उठाना शुरू कर दिया था। फिट रहने के लिए सही खाना, सही मात्रा में नींद और जबरदस्त मेहनत रणवीर के फिटनेस मंत्र हैं। 
 
14. रणवीर मानते हैं कि फिट बॉडी आत्मविश्वास की सबसे बड़ी वजह होती है। सलमान और रितिक को पसंद करने वाले रणवीर के रोल मॉडल अक्षय कुमार हैं। 
 
15. हीरोइनों में रणवीर के अनुसार अनुष्का शर्मा सबसे अधिक फिट हैं। वे बताते हैं कि अनुष्का कड़ी मेहनत करती हैं और उनका मेटाबॉलिज्म काफी हाई है। 


16. साल में एक या दो बार ही शराब पीने की आदत को रणवीर अपनी बड़ी खासियत मानते हैं। 
 
17. रणवीर हर दिन दो बार डेढ़ घंटे के लिए एक्ससाइज करते हैं। 
 
18. रणवीर के परिवार में उनके पिता जगजीत सिंह भावनानी, मम्मी अंजु भावनानी और बड़ी बहन रितिका भावनानी हैं। 
 
19. रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं। रणवीर गर्व के साथ खुद को मम्माज बॉय कहते हैं। 
 
20. रणवीर डांस और एक्टिंग के जबरदस्त शौकीन हैं। बचपन में एक बर्थडे पार्टी में उनकी दादी ने उन्हें मनोरंजन करने के लिए कहा तो रणवीर ने लॉन में कूदकर बहुत देर तक डांस किया।   


21. रणवीर अपनी बहन रितिका के बहुत करीब हैं। हर साल रक्षाबंधन के दिन वह राखी बधंवाने के बाद उनके पैर छूते हैं। 
 
22. रितिका के द्वारा बांधी गई राखी को रणवीर कई दिनों तक पहनते हैं और राखी के पूरी तरह टूटने के बाद ही उसे निकालते हैं। 
 
23. रणवीर की पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के समय ऐसी अफवाहें उड़ी थी कि उनके पिता ने फिल्म बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये आदित्य चोपड़ा को दिए थे। जिसका जोरदार खंडन रणवीर ने किया और कहा यह फिल्म उन्हें उनके टैलेंट की वजह से मिली। 
 
24. दीपिका से शादी के पहले रणवीर का नाम अनुष्का शर्मा और हेमा मालिनी की छोटी बेटी आहना देओल के साथ भी जुड़ चुका है। आहना के साथ उनका नाम उनके फिल्मों में आने से पहले जुड़ा था। 
 
25. फिल्म लुटेरा के रिलीज के पहले रणवीर ने अपनी मम्मी को एक महंगी कार गिफ्ट की थी। 

26. रणवीर के अनुसार वह क्लोजेट डीजे (ऐसे लोग जो घर में कुछ भी बजाते रहते हैं जैसे टेबल) हैं और बार-बार हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। 
 
27. आइडियल डेट के विषय में रणवीर तीन चीजें जरूरी मानते हैं अच्छा खाना, अच्छा संगीत और अच्छी बातें। 
 
28. रणवीर के एक प्रशंसक ने उन्हें बहुत महंगी सोने की चेन गिफ्ट की थी। बदले में रणवीर ने भी अपने इस फैन को गिफ्ट दिया। 
 
29. अपना खाली समय रणवीर डीवीडी देखते हुए, वीडियो गेम खेलते हुए और दोस्तों के साथ बिताते हैं। 
 
30. जब रणवीर टीन एज में थे तब वे माधुरी दीक्षित, सोनाली बेंद्रे और रवीना टंडन को पसंद करते थे। 
ये भी पढ़ें
दिमाग की सारी बत्तियां खुल गई:गणित के गुरुजी का जोक