गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. I, Alone, MSG
Written By
Last Updated : गुरुवार, 15 जनवरी 2015 (11:49 IST)

इन फिल्मों के नाम रहेगा यह शुक्रवार

इन फिल्मों के नाम रहेगा यह शुक्रवार - I, Alone, MSG
कुल पांच फिल्में इस सप्ताह रिलीज होने वाली है। 'आई' एक दक्षिण भारतीय फिल्म है जो पोंगल को देखते हुए 14 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। हिंदी में कुछ जगह यह फिल्म 14 जनवरी को रिलीज हो सकती है, लेकिन ज्यादातर जगह शुक्रवार 16 जनवरी को यह फिल्म देखने को मिलेगी। इस फिल्म के ट्रेलर देख दर्शक फिल्म के प्रति आकर्षित हुए हैं और यह फिल्म इस सप्ताह सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र है। 
बिपाशा बसु और हॉरर फिल्म एक-दूसरे का पर्याय बन गए हैं। डरावनी फिल्मों ने ही बिपाशा के करियर को लंबा किया है। अबकी बार बिपाशा ने अंग प्रदर्शन भी जमकर किया है। फिल्म चलाने के लिए हीरो करण सिंह ग्रोवर और उनके बीच रोमांस के किस्से भी हवा में फैलाए गए हैं। हॉरर फिल्मों के चुनिंदा दर्शक होते हैं और 'अलोन' भी भीड़ खींच सकती है। खासतौर पर छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में इस तरह की फिल्में चल जाती हैं। 
 
शराफत गई तेल लेने और क्रेजी कुक्कड़ फैमिली भी 16 जनवरी को सिनेमाघरों में नजर आएंगी। भूले बिसरे हीरो जायद खान 'शराफत गई तेल लेने' में अदाकारी दिखा रहे हैं तो 'क्रेजी कुक्कड़ की फैमिली' में भी नामी कलाकार नहीं हैं। जरूरी नहीं है कि नामी कलाकारों वाली फिल्में ही अच्छी होती हैं। ये दोनों फिल्में भी अच्छी निकल सकती हैं, लेकिन व्यवसाय की दृष्टि से इनका सफर मुश्किल हो सकता है। फिल्म अच्छी होने पर माउथ ‍पब्लिसिटी पर ही सारा खेल निर्भर होगा। 
 
'एमएसजी : द मैसेंजर ऑफ गॉड' की रिलीज को लेकर संशय है। सेंसर ने सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है और मामला चल रहा है। इस फिल्म को देखने वाला दर्शक वर्ग अलग ही है जो इस फिल्म को चला सकता है। 
 
कुल मिलाकर इस सप्ताह अलग-अलग विषयों पर बनी फिल्में देखने को मिलेगी। 'आई' और 'अलोन' की ओर दर्शकों का रुझान ज्यादा होगा।