गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Finding Fanny, Box Office, Deepika Padukone
Written By
Last Updated : सोमवार, 8 सितम्बर 2014 (17:05 IST)

फाइंडिंग फैनी का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर?

फाइंडिंग फैनी का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर? - Finding Fanny, Box Office, Deepika Padukone
फाइंडिंग फैनी को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी बनाया गया है। यानी कि फिल्म के निर्माता भी जानते हैं कि अंग्रेजी फिल्मों को पसंद करने वाले उनकी टारगेट ऑडियंस है। हिंदी ‍में तो इसे सिर्फ इसे बनाया गया है ताकि फिल्म की पहुंच थोड़ी बढ़ जाए। 
 
अपनी स्टार कास्ट के कारण फिल्म उन लोगों को आकर्षित कर रही है जो स्टार की अपेक्षा 'कंटेंट' को महत्व देते हैं। नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर और डिम्पल कपाड़िया जैसे कलाकारों को बड़े परदे पर भला कौन नहीं देखना चाहेगा। खास बात यह है कि दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे युवा सितारों के फिल्म में होने के बावजूद प्रचार-प्रसार में इन उम्रदराज कलाकारों को भी महत्व दिया गया है। 


 
 





इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यह फिल्म मेट्रो सिटी और चंद बड़े शहरों में रहने वाले चुनिंदा लोगों के लिए है। संभव है कि इन दर्शकों के बीच यह फिल्म सफल रहे। जहां तक सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों की बात है तो वहां पर 'फाइंडिंग फैनी' की सफलता की संभावना नगण्य है। एक आम दर्शक तो फिल्म का नाम ही ठीक से समझ नहीं पाएगा। 
 
कुल मिलाकर फाइंडिंग फैनी अपने विशिष्ट दर्शकों के बीच सफल रह सकती है।