शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Different shades of Irrfan Khan​
Written By

बर्थडे स्पेशल : इरफान खान के विभिन्न रंग

बर्थडे स्पेशल : इरफान खान के विभिन्न रंग - Different shades of Irrfan Khan​
सात जनवरी 2016 को इरफान खान 49 वर्ष के हो गए। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्में दी। अदाकारी तो उनकी हर फिल्म में देखने लायक होती है। आइए बात करते हैं इरफान की उन भूमिकाओं की जिनके लिए इरफान ने अपना लुक बदला ताकि उनका रोल ज्यादा रियल लगे। 
 
द वॉरियर
इस ब्रिटिश-इंडियन फिल्म में इरफान खान ने एक योद्धा की भूमिका निभाई। उन्होंने अपने बालों को लंबा किया। योद्धा का चेहरा सख्त होना चाहिए, वैसे भाव उन्होंने अपने चेहरे पर रखे और पूरी फिल्म में वे योद्धा के आउटफिट में ‍नजर आएं। 
 
किस्सा 
फिल्म 1947 के पार्टीशन की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इरफान ने इस फिल्म में अम्बर सिंह नामक सिक्ख की भूमिका अदा की थी। इरफान ने सिक्ख दिखने के लिए विशेष प्रयास किए और यह परदे पर नजर आया भी। 

तलवार
इरफान ने सीबीआई ऑफिसर की भूमिका निभाई जो एक रहस्मयी मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने का प्रयास करता है। इरफान ने इसमें थोड़े बदलाव के साथ स्वाभाविक रूप रखा और यह पसंद किया गया।  
 
पान सिंह तोमर 
इस बायोपिक में इरफान ऐसे एथलीट की भूमिका में नजर आए जो बात में डाकू बन जाता है। फिल्म के पहले हाफ में एथलीट की तरह इरफान दुबले-पतले नजर आएं। दूसरे हाफ में वे खाकी आउटफिट में दिखाई दिए जो हथियारों रखता है और डाकू बन जाता है। 
 
द लंच बॉक्स 
एक रिटायर और विधुर व्यक्ति के रोल में थे इरफान खान। अपनी उम्र से ज्यादा का दिखना था। बालों का लुक उन्होंने ऐसा किया जिससे वे उम्रदराज नजर आएं। बॉडी लैंग्वेज में भी उन्होंने इस बात का ध्यान रखा। कहना नहीं होगा कि फिल्म में उनका अभिनय लाजवाब है।