गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Dangal, Fan, Salman Khan, Deepika Padukone
Written By

2016... सबसे लोकप्रिय फिल्म, घटिया फिल्म, लोकप्रिय हीरो-हीरोइन

2016... सबसे लोकप्रिय फिल्म, घटिया फिल्म, लोकप्रिय हीरो-हीरोइन - Dangal, Fan, Salman Khan, Deepika Padukone
वेबदुनिया द्वारा बॉलीवुड संबंधित एक सर्वेक्षण भी किया गया था। जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सबसे घटिया फिल्म, लोकप्रिय अभिनेता और लोकप्रिय अभिनेत्री संबंधित सवाल पूछे गए थे। इनके परिणाम आ गए है। आमिर खान की दंगल न केवल कमाई के मामले में सबसे आगे रही बल्कि सर्वाधिक वोट पाकर सबसे लोकप्रिय फिल्म भी बनी। सलमान खान की फिल्म सुल्तान दूसरे और अक्षय कुमार की एअरलिफ्ट तीसरे स्थान पर रही। सूची यहां दी गई है। 
सबसे घटिया दस फिल्में... अगले पेज पर
 
2016 की टॉप 10 लोकप्रिय फिल्म
नंबर  फिल्म  प्रतिशत 
1. दंगल 35.01%
2. सुल्तान 28.11%
3.  एअरलिफ्ट 14.84%
4. पिंक 12.54%
5. एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी 5.12%
6. नीरजा 2.09%
7. डियर जिंदगी 1.25% 
8. उड़ता पंजाब 0.52%
9. अलीगढ़ 0.31%
10. कपूर एंड संस 0.21% 

बात की जाए सबसे घटिया फिल्म की तो शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' को इस श्रेणी में सर्वाधिक वोट मिले। लोगों की नजर में यह वर्ष 2016 की सबसे घटिया फिल्म रही। दूसरा नंबर रितिक रोशन की 'मोहेंजो दारो' को मिला। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। द्विअर्थी और अश्लील संवादों और दृश्यों से भरपूर 'क्या कूल हैं हम 3' को तीसरा स्थान मिला। इसके बाद टाइगर श्रॉफ की 'ए फ्लाइंग जट्ट' और 'मस्तीजादे' का नंबर आता है। ज्यादातर सीक्वल्स को नापसंद किया गया है। पूरी सूची इस प्रकार है। 
टॉप 10 लोकप्रिय हीरो... अगले पेज पर 
 
2016 की सबसे घटिया 10 फिल्में
नंबर
फिल्म
वोट (प्रतिशत में) 
1. फैन 28.21%
2. मोहेंजो दारो 20.32%
3. क्या कूल हैं हम 3 14.95%
4. ए फ्लाइंग जट्ट 8.11%
5. मस्तीजादे 7.48%
6. अज़हर 7.47%
7. फितूर 5.26%
8. रॉक ऑन 2 3.47%
9. हाउसफुल 3 3.26%
10. तुम बिन 2 1.47%

2016 के लोकप्रिय अभिनेताओं की बात की जाए तो निर्विवाद रूप से सलमान खान नंबर वन पर हैं। दूसरे नंबर अक्षय कुमार ने हासिल कर सभी को चौंका दिया है। तीसरा नंबर आमिर खान ने हासिल किया है। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन चौथे नंबर पर बने हुए हैं। अजय देवगन पांचवें नंबर पर हैं जबकि शाहरुख खान ने छठा स्थान हासिल किया है जो उनकी गिरती लोकप्रियता का सबूत है। पूरी सूची इस प्रकार है। 
अगले पेज पर टॉप 10 हीरोइन
2016 के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 शीर्ष अभिनेता
नंबर अभिनेता वोट  (प्रतिशत में)
1. सलमान खान 31.18%
2. अक्षय कुमार  24.30% 
3. आमिर खान  17.62% 
4. अमिताभ बच्चन 10.95% 
5. अजय देवगन 8.76%
6. शाहरुख खान 2.61%
7. रणवीर सिंह 2.40% 
8. रितिक रोशन 1.56% 
9. रणबीर कपूर 0.52% 
10. वरुण धवन 0.10% 

दीपिका पादुकोण कितनी लोकप्रिय हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि 2016 में कोई फिल्म प्रदर्शित न होने के बावजूद सर्वाधिक वोट पाकर वे पहले नंबर पर आईं। अनुष्का शर्मा लगातार अपने अभिनय से चौंका रही हैं और उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। आलिया भट्ट तेजी से आगे बढ़ी हैं और टॉप थ्री में उन्होंने पोजीशन हासिल की है। श्रद्धा कपूर चौथे नंबर पर आकर चौंका रही हैं। प्रियंका पांचवें नंबर पर हैं जो यह दर्शाता है कि भारत में उनकी लोकप्रियता गिर रही है। पूरी सूची इस प्रकार है। 
 
2016 की टॉप 10 हीरोइन
नंबर हीरोइन वोट (प्रतिशत में) 
1.  दीपिका पादुकोण 32.70% 
2. अनुष्का शर्मा  21.14%
3. आलिया भट्ट 10.09%
4. श्रद्धा कपूर 9.78%
5. प्रियंका चोपड़ा 7.78%
6. ऐश्वर्या राय बच्चन 4.63%
7. सोनम कपूर 4.52% 
8. सोनाक्षी सिन्हा 3.79%
9. कंगना रनौट 3.68% 
10. कैटरीना कैफ 1.89%
ये भी पढ़ें
क्या काबिल के बॉक्स ऑफिस आंकड़े झूठे हैं?