शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Bollywood celebrities accused of sexual harassment
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (18:35 IST)

बॉलीवुड के वे सितारे जिनका कैरेक्टर निकला ढीला

बॉलीवुड के वे सितारे जिनका कैरेक्टर निकला ढीला - Bollywood celebrities accused of sexual harassment
बॉलीवुड में इन दिनों #Metoo कैंपेन की आंधी आई हुई है, जिसने कई नामी सितारों को अपनी लपेट में ले लिया है। जब से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का अरोप लगाया है तब से #Metoo से कई अभिनेत्रियां और महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न को खुलकर साझा कर रही हैं।


ऐसा नहीं है कि तनुश्री इंड्रस्टी में यौन उत्पीड़न की पहली शिकार बनी हों, बल्कि पहले भी बहुत सी महिलाएं इसका शिकार बनी हैं। बॉलीवुड इंडस्‍ट्री से जुड़े बहुत से लोगों पर पहले भी यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है।
 
जैकी श्रॉफ : बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ पर फिल्म अभिनेत्री तब्बू से यौन शोषण करने का आरोप लगा था। तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज ने कहा था कि जैकी ने तब्बू से छेड़छाड़ की थी। यह घटना उस दौरान हुई थी जब वे जैकी के साथ फिल्म की शूटिंग पर गई थीं और तब्बू भी उनके साथ थीं। हालांकि यह आरोप साबित नहीं हो सका। बाद में तब्बू ने भी कहा था कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी और न ही कोई मामला दर्ज किया गया था।
 
मधुर भंडारकर : निर्देशक मधुर भंडारकर पर भी 2004 में एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। लड़की के अनुसार, मधुर ने फिल्म में रोल देने के नाम पर 3 साल तक उसके साथ रेप किया। हालांकि करीब 9 साल तक चले इस केस को 2012 में लड़की ने ही वापस ले लिया था।
 
शक्ति कपूर : फिल्मों में एक बलात्कारी विलेन के रूप में मशहूर शक्ति कपूर भी कास्टिंग काउच के केस में फंस चुके हैं। 2005 में एक स्टिंग में शक्ति कपूर एक रिपोर्टर से उसका करियर बनाने की एवज में सेक्स की डिमांड करते दिखाई दिए थे। इसके बाद शक्ति ने सफाई देते हुए कहा था कि वे सिर्फ लड़की के साथ स्वीट होने की कोशिश कर रहे थे। 
 
शाइनी आहूजा : बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा पर भी साल 2009 में उनकी नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगा था। नौकरानी के अनुसार, जब शाइनी की पत्नी शहर से बाहर गई हुई थीं, तब उन्होंने उसके साथ रेप किया। हालांकि शाइनी इस बात से लगातार इनकार करते रहे, लेकिन डीएनए टेस्ट से रेप की बात साबित हो गई। इसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा।
 
आदित्य पंचोली : फिल्म एक्टर आदित्य पंचोली पर भी अपनी नौकरानी से बलात्कार करने का आरोप लगा था। आदित्य उस वक्त पूजा बेदी को डेट कर रहे थे। इसके बाद पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका और आदित्य का रिश्ता टूटने का एकमात्र कारण नौकरानी के साथ हुआ तथाकथित यौन शोषण है।
 
इरफान खान : इरफान खान पर भी उनकी एक फिल्म की को-स्टार ममता पटेल ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। ममता के अनुसार, इरफान ने उन्हें काम दिलवाने का लालच देकर उनका शोषण किया था।
 
नाना पाटेकर : नाना पाटेकर पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तनुश्री के अुनसार, साल 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ छेड़छाड़ की और वे सेट पर बेहद बदतमीजी से पेश आते थे। तनुश्री का आरोप है कि नाना का औरतों के प्रति व्यवहार हमेशा खराब रहा है। 
 
आलोकनाथ : पर्दे के संस्कारी बाबूजी आलोकनाथ पर भी दो महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। पहले फिल्म निर्माता विनता नंदा ने आलोकनाथ पर 20 साल पहले बलात्कार करने का आरोप लगाया। उसके बाद टी‍वी एक्टर्स संध्या मृदुला ने भी उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
 
कैलाश खेर : सिंगर कैलाश खेर पर भी एक महिला फोटो जर्नलिस्ट और सिंगर सोना महापात्रा यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। महिला जर्नलिस्ट ने कैलाश पर गलत तरिके से छूने का आरोप लगाया है। वहीं सोना महापात्रा ने भी कैलाश पर छेड़छाड़ का अरोप लगाया है।
 
विकास बहल : फिल्म डायरेक्टर विकास बहल पर भी एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, एक फिल्म के प्रोमोशनल टूर के दौरान 2015 में विकास ने मुझे मेरे होटल के रूम तक छोड़ने के लिए पूछा। इसके बाद मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। मैं महीनों तक इस घटना से बाहर नहीं आ पाई।
 
#Metoo की आंधी ने बॉलीवुड के अलावा दूसरी इंडस्ट्री में भी उथलपुथल मचा दी है। इस कैंपेन के जरिए अभिनेता रजत कपूर, एक्टर रोहित रॉय, चेतन भगत, एआईबी के गुरसिमरन खंबा और कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। अब देखना है कि और कितने नाम इस लिस्ट में जुड़ते हैं।