गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Bollywood Actress married to businessman
Written By

सोनम ही नहीं इन एक्ट्रेसेस ने भी बिज़नेसमैन से की शादी

सोनम ही नहीं इन एक्ट्रेसेस ने भी बिज़नेसमैन से की शादी - Bollywood Actress married to businessman
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिज़नेसमैन आनंद आहुजा से शादी की। आनंद आहुजा का बॉलीवुड से कोई लेना-देना नहीं है। वे दिल्ली के एक रॉयल बिज़नेस क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। आनंद के दादा हरीश आहुजा भारत के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस 'शाही एक्सपोर्ट' के मालिक थे। अब आनंद इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वे एक फैशन लेबल 'भाने' तथा स्नीकर ब्रांड वेजनॉनवेज के भी मालिक हैं। उनके पास करीब 3000 करोड़ रुपए की संपत्ति है।  
 
सोनम के पहले भी कई एक्ट्रेसेस बिज़नेसमैन से शादी कर चुकी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस और उनके बिज़नेसमैन हसबैंड्स के बारे में- 
शिल्पा शेट्टी
सबकी पसंदीदा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने नवंबर 2009 में ब्रिटिश इंडियन बिज़नेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। राज कुंद्रा की कंपनी माइंनिंग से लेकर रियल स्टेट तक के काम करती है। राज कुन्द्रा की नेट वर्थ करीब 100 मिलियन डॉलर है। हालांकि यह कुंद्रा की दूसरी शादी है। शिल्पा और राज सबसे पहले शिल्पा के एक परफ्युम ब्रांड प्रमोशन के दौरान मिले थे। तभी से राज कुंद्रा को उनसे प्यार हो गया था और दोनों ने 2009 में शादी कर ली। अब उनक एक बेटा विवान राज कुंद्रा है। 

जूही चावला
90 के दशक की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस जूही चावला ने 1995 में एक इंडस्ट्रियलिस्ट जय मेहता से शादी की। इनका बिज़नेस अफ्रीका, भारत, कनाडा और यूएसए में फैला हुआ है। जय मेहता की नेट वर्थ करीब 2.43 मिलियन डॉलर है। दोनों ने शाहरुख खान के साथ इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स भी खरीद रखी है। जय और जूही के दो बच्चे जाह्नवी मेहता और अर्जुन मेहता भी हैं। 

सेलिना ज़ेटली 
पूर्व मिस इंडिया सेलिना ने ऑस्ट्रेलियन बिज़नेसमैन को चुना और उनसे 2011 में शादी की। सेलिना के पति पीटर हाग का दुबई और सिंगापुर में होटल का बिज़नेस है। वे एमार हॉस्पिटेलिटी ग्रुप के लिए काम करते हैं। दोनों के तीन बेटे हैं। 

अमृता अरोरा 
अमृता अरोरा ने पहले क्रिकेटर उस्मान अफज़ल को डेट किया, लेकिन जल्द ही उनक ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अमृता ने बिज़नेसमैन शकील लड़क से शादी कर ली। शकील मुंबई की कंस्ट्रक्शन कंपनी रेडस्टोन ग्रुप के डायरेक्टर हैं। दोनों ने थोड़े समय डेट करने के बाद 2011 में शादी कर ली। शकील, अमृता की कॉलेज क्लासमेट के एक्स-हस्बैंड थे। उनके दो बेटे भी हैं। 

करिश्मा कपूर 
चुलबुली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की पहले अभिषेक बच्चन से सगाई हुई। ये सगाई टुट गई और करिश्मा ने इंडस्ट्रयलिस्ट संजय कपूर से शादी की। संजय एक कार रेंटल और लीज़िंग कंपनी के सीईओ हैं। हालांकि 11 वर्ष साथ रहने के बाद दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया था। फिलहाल करिश्मा सिंगल हैं, वहीं संजय ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली।   
 

ईशा देओल 
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने उनके लंबे यफ्रेंड भरत तख्तानी से शादी की। भरत आर. जी. बांग्ले प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। 2012 में दोनों ने शादी कर ली थी और 2018 में उन्हें बेटी भी हुई है जिसका नाम उन्होंने राध्या रखा है। 


किम शर्मा
एक्ट्रेस किम शर्मा तब चर्चा में आई थीं जब वे क्रिकेटर युवराज सिंह को डेट कर रही थीं। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। अगस्त 2010 में किम ने केन्या के एक बिज़नेसमैन अली पंजाबी से शादी कर ली थी। अब दोनों में अनबन होने की खबरें हैं।  

आयशा टाकिया 
'वॉंन्टेड' एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने एक रेस्टॉरेंट मालिक फरहान आज़मी से शादी की। फरहान समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी के बेटे हैं। आयशा ने अपने करियर के टॉप मोड पर ही शादी कर ली थी। वे शादीशुदा ज़िंदगी से बहुत खुश हैं। 

रेखा 
एक्ट्रेस का बिज़नेसमैन से शादी करना अभी शुरू नहीं हुई है, यह कई वर्षों से चला आ रहा है। बेहतरीन और अनुभवी एक्ट्रेस रेखा ने भी कई वर्षों पहले दिल्ली के इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। हालांकि 1991 यानी शादी के कुछ महीनों बाद मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। 
 
टीना मुनीम 
अपने ज़माने की क्युट और टॉप एक्ट्रेस टीना मुनीम ने भारत के टॉप बिज़नेसमैन अनिल अंबानी से शादी की। टीना बेहतरीन एक्ट्रेस रह चुकी हैं  और उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से नाता तोड़ लिया लेकिन दोनों अपनी शादीशुदा ज़िंदगी से बहुत खुश हैं। अनिल अंबानी के बारे में तो हर कोई जानता है। दोनों की लव स्टोरी भी बेहतरीन है। अनिल ने सबसे पहले टीना को एक शादी में देखा और उन्हें टीना से प्यार हो गया। उसके बाद अनिल ने उनसे रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पुछा लेकिन टीना ने मना कर दिया। इसके बाद वे कुछ सालों में दोबारा मिले और इस बार टीना को भी अनिल से प्यार हो गया। दोनों ने आखिरकार 1991 में शादी कर ली। 
 
मुमताज़ 
अपने ज़माने की शानदार अभिनेत्री, लाखों लोगों का दिल जीतने वाली और अब तक फैन फॉलोइंग को बरकरार रखने वाली एक्ट्रेस मुमताज़ ने भी एक बिज़नेसमैन से शादी की। 1974 में जब उनका करियर चरम पर था, तब मुमताज़ ने मयुर माधवानी से शादी की थी। मयुर युगांडा में टॉप के बिज़नेसमैन में से एक थे। इसके बाद मुमताज़ ने बॉलीवुड छोड़ दिया था।