बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Aamir Khan, Salman Khan, Akshay Kumar, Box Office, Last 5 films
Written By

आमिर खान 1302 करोड़, सलमान खान 1288 करोड़, अक्षय कुमार 615 करोड़ रुपये

आमिर खान 1302 करोड़, सलमान खान 1288 करोड़, अक्षय कुमार 615 करोड़ रुपये - Aamir Khan, Salman Khan, Akshay Kumar, Box Office, Last 5 films
बॉलीवुड में सुपरस्टार की बात करने सबसे पहले सलमान, शाहरुख़ और आमिर का नाम ही आता है। इनके अलावा रितिक रोशन, अजय देवगन एवं अक्षय कुमार भी वाजिब वजहों से इस फेहरिस्त में अपनी जगह रखते हैं। ऐसे में यह कह पाना बेहद मुश्किल है कि आखिर बॉलीवुड का असली शहंशाह कौन है। 
 
किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके काम से ही होती है। बॉलीवुड भी इस मामले में कोई अपवाद नहीं है। फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर यदि बात की जाए तो कलाकारों के फिल्मी सफर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन शहंशाह का खिताब तो उसी के हिस्से में जाना चाहिए जो लगातार बॉक्स ऑफिस के कांटे को आसमान का रास्ता दिखा रहा हो। 
 
इसी पैमाने को आधार मानते हुए यदि सुपरस्टार्स की फेहरिस्त का आकलन किया जाए तो स्थिति थोड़ी स्पष्ट हो सकती है। आइए देखते हैं हमारे इन चहेते सितारों की मुख्य भूमिकाओं में (बतौर हीरो) आई पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा, और कौन आज के दौर में बॉक्स ऑफिस का शहंशाह कहलाने के काबिल है। 
 
अजय देवगन 
बॉलीवुड के सिंघम कहलाने वाले अजय देवगन गाहे-बगाहे अपने दमदार प्रदर्शन से लोगों के दिल में जगह बना ही लेते हैं। अजय का यह जादू बॉक्स ऑफिस में कितना चल पाता है यह तो इनका रिपोर्ट कार्ड देखने पर पता चल ही जाएगा। आइए देखते हैं अजय की पिछली 5 फिल्मों का प्रदर्शन,
 
1. एक्शन जैक्सन 
रिलीज - 5 दिसंबर 2014 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 73.4 करोड़ रुपये 
परिणाम - फ्लॉप
 
2. दृश्यम 
रिलीज - 31 जुलाई 2015 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 76.16 करोड़ रुपये 
परिणाम - औसत
 
3. शिवाय 
रिलीज - 28 अक्टूबर 2016 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 100.35 करोड़ रुपये 
परिणाम - फ्लॉप
 
4. बादशाहो 
रिलीज - 1 सितम्बर 2017 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 78.02 करोड़ रुपये 
परिणाम - फ्लॉप
 
5. गोलमाल अगेन 
रिलीज - 20 अक्टूबर 2017 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 205.52 करोड़ रुपये 
परिणाम - सुपरहिट
 
पिछली 5 फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) :  533.45 करोड़ रुपये

अक्षय कुमार 
अपनी नियमित दिनचर्या, फिटनेस एवं लगातार काम करते रहने के लिए मशहूर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का खेल बॉक्स ऑफिस में कितना सराहा गया, पता लगाते हैं। 
 
1. एयरलिफ्ट 
रिलीज - 22 जनवरी 2016 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 129 करोड़ रुपये 
परिणाम - हिट 
 
2. हाउसफुल 3 
रिलीज - 3 जून 2016 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 107.70 करोड़ रुपये 
परिणाम - औसत 
 
3. रुस्तम 
रिलीज - 12 अगस्त 2016 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 127.42 करोड़ रुपये 
परिणाम - हिट 
 
4. जॉली एलएलबी 2 
रिलीज - 10 फरवरी 2017 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 117 करोड़ रुपये 
परिणाम - हिट 
 
5. टॉयलेट : एक प्रेम कथा 
रिलीज - 11 अगस्त 2017 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 134.25 करोड़ रुपये 
परिणाम - हिट 
 
पिछली 5 फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) : 615.37 करोड़ रुपये

शाहरुख खान 
बॉलीवुड पसंद करने वाले एक बड़े तबके के लिए रोमांस के बादशाह शाहरुख खान ही बॉलीवुड के बादशाह हैं। उनकी पिछली फिल्मों के प्रदर्शन यह बात साबित कर पाते हैं या नहीं, देख लेते हैं। 
 
1. हैप्पी न्यू ईयर 
रिलीज - 24 अक्टूबर 2014 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 205 करोड़ रुपये 
परिणाम - सुपरहिट 
 
2. दिलवाले 
रिलीज - 18 दिसंबर 2015 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 148 करोड़ रुपये 
परिणाम - औसत  
 
3. फैन 
रिलीज - 15 अप्रैल 2016 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 85 करोड़ रुपये 
परिणाम - फ्लॉप 
 
4. रईस 
रिलीज - 25 जनवरी 2017 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 137.51 करोड़ रुपये 
परिणाम - औसत 
 
5. जब हैरी मेट सेजल 
रिलीज - 4 अगस्त 2017 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 64.21 करोड़ रुपये 
परिणाम - फ्लॉप 
 
पिछली 5 फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) : 639.72 करोड़ रुपये

रितिक रोशन 
सुपरहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले रितिक के चाहने वालों की संख्या काफी अधिक है। रितिक के ये चाहने वाले बॉक्स ऑफिस में उनकी मदद कर पाए या नहीं, आइए देखते हैं। 
 
1. अग्निपथ 
रिलीज - 26 जनवरी 2012 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 123 करोड़ रुपये 
परिणाम - हिट
 
2. कृष 3 
रिलीज - 1 नवम्बर 2013 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 240.5 करोड़ रुपये 
परिणाम - सुपरहिट 
 
3. बैंग बैंग 
रिलीज - 2 अक्टूबर 2014 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 181.03 करोड़ रुपये 
परिणाम - औसत 
 
4. मोहेनजोदाड़ो 
रिलीज - 12 अगस्त 2016 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 58 करोड़ रुपये 
परिणाम - फ्लॉप 
 
5. काबिल 
रिलीज - 25 जनवरी 2017 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 126.85 करोड़ रुपये 
परिणाम - औसत 
 
पिछली 5 फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) : 729.38 करोड़ रुपये

सलमान खान 
बॉलीवुड में दबंग खान की लोकप्रियता किसी से छुपी हुई नहीं है। भाई के फैंस अपना प्यार सिनेमाघरों में भी दिखाते हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस का कांटा आए दिन नई ऊंचाइयां छूता नजर आता है। आइए देखते हैं सलमान की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन। 
 
1. बजरंगी भाईजान 
रिलीज - 17 जुलाई 2015 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 320.34 करोड़ रुपये 
परिणाम - ब्लॉकबस्टर 
 
2. प्रेम रतन धन पायो 
रिलीज - 12 नवम्बर 2015 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 207.40 करोड़ रुपये 
परिणाम - हिट 
 
3. सुल्तान 
रिलीज - 6 जुलाई 2016 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 300.45 करोड़ रुपये 
परिणाम - ब्लॉकबस्टर 
 
4. ट्यूबलाइट 
रिलीज - 23 जून 2017 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 121.25 करोड़ रुपये 
परिणाम - फ्लॉप 
 
5. टाइगर जिन्दा है 
रिलीज - 22 दिसंबर 2017 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 339 करोड़ रुपये (लेख लिखे जाने तक)  
परिणाम - ब्लॉकबस्टर  
 
पिछली 5 फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) :  1288.44 करोड़ रुपये

आमिर खान 
धुरंधरों की सूची में अब बारी है मिस्टर परफेक्शनिस्ट की। आइए देखते हैं इनका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड कितना परफेक्ट है। 
 
1. 3 इडियट्स 
रिलीज - 25 दिसंबर 2009 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 202 करोड़ रुपये 
परिणाम - ब्लॉकबस्टर  
 
2. तलाश 
रिलीज - 30 नवम्बर 2012 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 93 करोड़ रुपये 
परिणाम - औसत 
 
3. धूम 3 
रिलीज - 20 दिसंबर 2013 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 280.25 करोड़ रुपये 
परिणाम - ब्लॉकबस्टर 
 
4. पीके 
रिलीज - 19 दिसंबर 2014 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 339.5 करोड़ रुपये 
परिणाम - ब्लॉकबस्टर 
 
5. दंगल 
रिलीज - 23 दिसंबर 2016 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) - 387.39 करोड़ रुपये 
परिणाम - ब्लॉकबस्टर 
 
पिछली 5 फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (केवल भारत) : 1302.14 करोड़ रुपये
 
इस तरह यदि इन सभी सुपर सितारों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखा जाए तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान यहां भी परफेक्ट नजर आ रहे हैं। दबंग सलमान भी इनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं, और आने वाले समय में आगे निकल सकते हैं। शाहरुख़ भले ही बॉक्स ऑफिस में जलवे नहीं दिखा पाए हों, लेकिन किंग खान का खिताब तो हमेशा उनका ही रहेगा। 
 
अन्य कलाकार भी किसी से कम नहीं हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस के शहंशाह तो आमिर खान ही साबित हुए हैं। आंकड़े तो यही कहते हैं। यदि आप आमिर के फैन नहीं हैं तो अपने चहेते कलाकारों का ही समर्थन करते रहिए, बॉलीवुड में वक्त बदलते देर नहीं लगती। 
ये भी पढ़ें
गोल्ड टीज़र: देश और हॉकी के लिए पागल बंगाली बने अक्षय कुमार