शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. 20 Interesting Facts about Shah Rukh Khan's Hindi Film Dilwale
Written By

दिलवाले के बारे में 20 रोचक जानकारियां

दिलवाले के बारे में 20 रोचक जानकारियां - 20 Interesting Facts about Shah Rukh Khan's Hindi Film Dilwale
1) दिलवाले में एक बार फिर शाहरुख और काजोल की जोड़ी नजर आएगी। इस जोड़ी ने आज तक एक भी असफल फिल्म नहीं दी है। 
2) काजोल के पति अजय देवगन भी दिलवाले नामक एक फिल्म कर चुके हैं जो 1994 में रिलीज हुई थी। 
‍3) दिलवाले की कहानी पर ज्यादा बात नहीं हो रही है। कहा जा रहा है कि यह 'चलती का नाम गाड़ी' और 'हम' से प्रेरित है। 
4) 18 दिसम्बर को दिलवाले के सामने संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' प्रदर्शित हो रही है। यह वर्ष 2015 की सबसे बड़ी टक्कर है जिसको लेकर बॉलीवुड वालों की सांस थमी हुई है। 


 
 

5) 2007 में भी शाहरुख और भंसाली की फिल्म आमने-सामने थी। शाहरुख की 'ओम शांति ओम' ने भंसाली की 'सांवरिया' को पीट दिया था। 
6) दिलवाले रिलीज के पहले ही मुनाफे का सौदा साबित हो चुकी है। सवाल शाहरुख की प्रतिष्ठा का है। क्या तीन सौ करोड़ क्लब में उनकी फिल्म शामिल हो पाएगी। 
7) रेड चिलिज़ इंटरटैंमेंट ने फिल्म के म्यूजिक राइट्स सोनी को 19 करोड़ रूपए में बेचे गए है जो एक रिकॉर्ड है। 
8) फिल्म के सेट पर शाहरुख सायकल पर घूमते रहते थे। माना जा रहा है रोहित शेट्टी ने यह सायकल शाहरूख को उनके घुटने की समस्या में सुधार के लिए तोहफे में दी है।

9) '‍दिलवाले' जब वरूण धवन को ऑफर हुई थी तो वे स्तब्ध रह गए। यकीन ही नहीं हुआ कि वे शाहरुख के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। उन्होंने यह खबर अपनी मां को सुनाई तो उनकी मां भी दो मिनट तक खुशी के मारे बोल नहीं पाई। 
10) शाहरूख खान और काजोल की 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के आखिर में एक ट्रेन वाला दृश्य है। फिल्म दिलवाले में भी कुछ  इसी तरह का दृश्य है परंतु उसके डायलॉग बिल्कुल अलग होंगे। इस फिल्म में ट्रेन को प्लेन से रिप्लेस कर दिया गया है।  
11) दिलवाले का पहला गाना 18 नवंबर को प्रसिद्ध मराठा मंदिर में लांच हुआ। यह वह सिनेमा घर है जहां शाहरूख और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' करीब 20 साल तक प्रदर्शित की गई थी। 
12) दिलवाले में शाहरूख-काजोल की जोड़ी पर फिल्माया गया 'रंग दे तू...' निश्चित तौर पर खूबसूरत गाना है। इस खास जोड़ी के होने के अलावा, इस गाने की खासियत यह है इसकी शूटिंग कई जगह पर की गई है। 

13) 'रंग दे तू ...' की शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट को बहुत परेशानियों से गुजरना पड़ा। इस गाने के विषय में शाहरूख कहते हैं कि दिन खत्म होने क हम ठंड से नीले पड़ गए। शूटिंग खत्म होने के बाद, हमने तीन कंबल, एक ओवरकोट से खुद को तुरंत ढका। 
14) फिल्म के गाने 'रंग दे तू...' में कई बेहतरीन दृश्य हैं। एक सीन में शाहरूख-काजोल टूटे प्लेन पर नजर आते हैं। शाहरूख कहते हैं, "बहुत समय पहले एक प्लेन को समुद्र के पास इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन में सभी लोग सुरक्षित थे। यह प्लेन यहीं रह गया और इसे म्यूजियम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।" 
15) 'रंग दे तू...' गाने में एक दृश्य पहाड़ की चोटी पर है। इसके बारे में शाहरूख कहते हैं, "हमारे पैर बांध दिए गए थे। हमारे पैर रस्सी से बंधे थे ताकि हम सही तरीके से पहाड़ की चोटी पर मूव कर सकें। यह काफी कठिन था।" 
16) फिल्म के पहले गाने की लांचिंग पर मीडिया स्ट्रेटजी के तहत, फिल्म की टीम ने मीडिया कर्मियों को जोड़े में आने का कहा। यहां फिल्म के कलाकार सभी सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद थे। 

17) उड़ने का काम प्लेन का होता है। परंतु प्लेन की जरूरत किसे है जब कारें उड़ सकती हों। फिल्म में एक्शन इतनी जबरदस्त है कि इसमें कई कारें उड़ती नजर आएंगी। 
18) फिल्म में वरूण धवन का किरदार कारों का दीवाना है। वह कारों में फेरबदल करता है और उनमें सुधार लाता है। यह उसका पेशा है। 

19) फिल्म में हाई ऑक्टेन एक्शन दिखाई देगी। उड़ती कारों और गोलियों की बौछार के बीच बेहतरीन फायटिंग सीन भी फिल्म में डाले गए हैं। शाहरूख खान ने हॉलीवुड फिल्मों फास्ट एंड फ्यूरिअस और जैम्स बांड जैसी एक्शन की इच्छा जाहिर की थी। 
20) जहां फिल्म एक्शन और रोमांस में नए आयाम निर्धारित कर सकती है, कॉमेडी में भी जबरदस्त संभावनाएं दिख रही हैं। फिल्म में संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, वरूण शर्मा और वरूण धवन के साथ लग रहा है मिनी गोलमाल टीम एक बार फिर साथ है। ये सभी नाम कॉमेडी में माहिर हैं।