गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार चुनाव
  4. Congress releases list of 49 candidates for Bihar Election 2020
Written By
Last Modified: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (22:06 IST)

Bihar Polls : कांग्रेस ने जारी की 49 उम्मीदवारों की लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और शरद यादव की बेटी को भी टिकट

Bihar Polls : कांग्रेस ने जारी की 49 उम्मीदवारों की लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और शरद यादव की बेटी को भी टिकट - Congress releases list of 49 candidates for Bihar Election 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची गुरुवार को जारी कर दी।
 
पार्टी उम्मीदवारों की आखिरी सूची में जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा औेर लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी के नाम भी शामिल हैं।

लव को बांकीपुर और सुभाषिनी को बिहारीगंज से टिकट मिला है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश की वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के उप चुनाव के लिए प्रवेश कुमार मिश्रा को टिकट दिया है।
 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में कुल 49 नाम शामिल हैं। इस तरह पार्टी ने राजद और वामदलों के साथ गठबंधन के तहत अपने हिस्से में आई कुल 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
 
इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 3 चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।
ये भी पढ़ें
चिराग पासवान बोले- नीतीश कुमार ने किया मेरे पिता का अपमान, लोकसभा चुनाव में JDU ने किया LJP के खिलाफ काम