मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. सहजन के 5 सौंदर्य लाभ, जरूर जानिए
Written By WD

सहजन के 5 सौंदर्य लाभ, जरूर जानिए

सहजन के 5 सौंदर्य लाभ, जरूर जानिए - सहजन के 5 सौंदर्य लाभ, जरूर जानिए
सहजन या सुरजना स्वाद में तो पसंद किया ही जाता है, सेहत को लेकर भी इसके फायदों से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन सहजन से सौंदर्य लाभ ! क्या आपने कभी इससे होने वाले सौंदर्य लाभ के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो लीजिए हम आपको बताते हैं सहजन के यह खास सौंदर्य लाभ - 

 
1 त्वचा की कई समस्याओं का इलाज सहजन से हो सकता है। सहजन के फूलों में ऐसे कई हारमोन्स और प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो त्वचा की सेहत के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें मौजूद इन यौगिकों को सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फूलों के निकले अर्क और तेलों को परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों में खास स्थान दिया गया है। 
2 त्वचा रोग के इलाज में इसका विशेष स्थान है। धूप से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लि‍ए सहजन के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर इन्हें पीसकर डे केअर क्रीम में इस्तेमाल किया जाता है।

सहजन के बीजों का दरदरा पेस्ट, चेहरे की मृत त्वचा को हटाने के लिए स्क्रब के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। फेस मास्क बनाने के लिए सहजन के बीजों के अलावा कुछ और मसाले भी मिलाना पड़ते हैं।

4 सहजन के बीजों का तेल सूखी त्वचा के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक ताकतवर मॉइस्चराइजर है। इसके पेस्ट से खुरदुरी और एलर्जिक त्वचा का बेहतर इलाज होता है।
5 इसके बीजों को पीसकर बनाए गए फेसपैक से त्वचा का रंग गोरा होता है। सहजन की सब्जी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने पर यह लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करती है।