गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. मुंहासों से छुटकारा कैसे पाएं
Written By WD

मुंहासों से छुटकारा कैसे पाएं

Pimples | मुंहासों से छुटकारा कैसे पाएं
चेहरे पर मुंहासे होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे- प्रदुषण, एलर्जी या खान-पान में अनियमितता या जंक फूड का अत्यधिक सेवन। इनसे निजात पाने के उपाय बता रहे हैं इन्हें आजमा कर आप मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं।

FILE


- सोने से पहले नींबू के रस को रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं या जहां-जहां मुंहासे हो रहे हैं वहां लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

- आप नींबू के रस में दालचीनी पाउडर का पेस्ट बना कर भी लगा सकती हैं। इसे रात भर पिंपल्स पर लगे रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

- पिंपल वाले एरिया में शहद लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से अच्छी तरह से त्वचा को धो लें।

- एक ताजा लहसुन को दो भागों में काट लें और पिंपल पर सीधे लगाएं। पांच मिनट तक रहने दें फिर धो लें।