शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Know the shelf life and expiry date of 17 makeup products
Written By
Last Updated : सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (12:29 IST)

जानिए मेकअप किट के 17 प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ व एक्सपायरी डेट

जानिए मेकअप किट के 17 प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ व एक्सपायरी डेट - Know the shelf life and expiry date of 17 makeup products
ज्यादातर लड़कियों के मेकअप किट में कई प्रोडक्ट्स सालों पुराने रखे हुए होते है, और इसके साथ ही कई नए प्रोडक्ट्स लड़कियां व महिलाएं खरीद लेती हैं और अपनी किट में शामिल करते जाती हैं। अगर आप इसी तरह मेकअप के पुराने उत्पाद को सालों साल तक इस्तेमाल करती हैं व नए प्रोडक्ट्स का ढेर लगाती जाती है। तो, आपको मालूम होना चाहिए कि इन उत्पादों कि एक एक्सपायरी डेट भी होती है। जिसके निकल जाने के बाद इनका इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है -
 
आईए, जानते हैं कि एक बार खोले गए प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ व एक्सपायरी डेट कितनी होती है? साथ ही जानिए कि किन मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आपको कब बंद कर देना चाहिए...
 
1. टोनर
 
सामान्य टोनर 1.5 से 2 साल चलते है लिकन कुछ टोनर 6 महिने से 1 साल तक ही चलते है। जब भी आपको टोनर की गंध व गाढ़ापन में फर्क लगे तब समझ लें कि नया टोनर खरिदने का वक्त हो गया है।
 
2. मॉइस्चराइज़र
 
सभी मॉइस्चराइज़र व बॉडी लोशन कि शेल्फ लाइफ अलग होती है। आमतौर पर यह आपके मॉइस्चराइज़र कि पैकिंक पर काफि निर्भर करती है। जैसे यदी मॉइस्चराइज़र किसी एयर टॉईट ट्यूब में है तब यह बहुत लंबा यानी कि एक वर्ष या उससे भी अधिक चल सकता है लेकिन यदी जार में है, तो यह 12 महीने तक चलता है। जब क्रिम की बनावट बदलने लगे, वह पतला या कड़क हो जाए है, तब समझ जाए कि किट में नया मॉइस्चराइज़र रखने का समय आगया है।
 
3. सनस्क्रीन
 
किसी भी सनस्क्रीन को 3 साल से ज़्यादा उपयोग नहीं करना चाहिए। यदि सनस्क्रीन उच्च तापमान के संपर्क ज़्यादा देर रहा हो, इसका रंग व खूशबू में फर्क लगे तब भी इसे बदल कर नया सनस्क्रीन खरिद ले।
 
4. प्राइमर
 
यदी आप मैट प्राइमर इस्तमाल कर रही है तो वे सामान्य तौर पर दूसरें तरह के प्राइमरो से थोड़े लंबे चल जाते है। अलग-अलग कंपनी के प्राइमर की एक्सपायरी तारीख भिन्न हो सकती है। आमतौर पर प्राइमर भी हर साल बदला जाना चाहिए।   
 
5. फाउन्डेशन
 
लिक्वीड फाउन्डेशन 1.5 साल तक चल जाते हैं वहि पॉवडर फोर्म में जो फाउन्डेशन आते है वे 1-1.5 साल तक चलते है। लिक्वीड फाउन्डेशन का रंग बदलने व उसमे विभिन्न बैंड दिखने पर समझ जाए कि फाउन्डेशन उपयोग करने योग्य नहीं रहा। सुनिश्चित करें कि पॉवडर फाउन्डेशन का  ढक्क्न सही तरह से बंद करके हि रखें।
 
6. कनसीलर
 
हर 1 साल में के अंतराल में कनसीलर बदल दें।
 
7. मसकारा
 
इनकी शेल्फ लाइफ 6 से 8 महिने तक होती है उसके बाद ये सूखने लग जाते है।
 
8. आईलाइनर
 
लिक्विड आईलाइनर को आप 12 महिने तक इस्तमाल कर सकते है बशर्ते वह सूखा न हो वहि पेंनसील आईलाइनर तब तक इस्तमाल कर सकते है जब तक कि पेंनसील पूरी तरह खत्म न हो जाए। लेकिन पेंनसील लाइनर कि नौक को हर बार आखों पर लगाने से पहले साफ ज़रुर कर ले। पेंनसील लाइनर कि नौक जब सफेद या ग्रें देखे तो समझ जाए कि ये सड़ चूकि है। वहि लिक्विड आईलाइनर अधिक समय बाद सूखने लगते है और इनमें बेक्टेरियां भी पनपने लगते है। 
 
9. ब्लश
 
इन्हें आप 15 से 18 महिने इस्माल करें फिर बदल दें।
 
10. लिपस्टिक
 
आपतौर पर लिपस्टिक 1 साल तक उपयोग कर सकते है, अलग-अलग बैंड की लिपस्टिक की शेल्फ लाइफ अलग हो सकती है, वहि लिपबाम 18 महिनें तक चलते है।
 
11. आई शेडो
 
ये 2-3 साल तक चलते है। जब ये सूखने लगे तब इन्हें बदल दें।
 
12. ब्रशस
 
ब्रश के ब्रसेल्स जब तक टूटने न लगे आप इन्हें इस्तमाल कर सकती है लेकिन याद रहें कि इन्हें पानी व साबून से बीच-बीच में धोकर साफ करते रहें। धूल व गंदगी से भरे ब्रश को स्किन पर इस्तमाल करने से त्वचा में इनफेकशन हो सकता है।
 
13. स्पंज
 
स्पंज में सबसे ज़्य्दा माइक्रोब्स पनपने का खतरा होता है वैसे तो ये 6 महिने से 1 साल तक चलते है लेकिन अगर आप इनका रोजाना उपयोग करती है तो इन्हे हर 3 महिने में बदल लेना चाहिए और कोशीश करें कि इन्हें बीच-बीच में पानी व साबून से धोते रहें।       
 
14. फेस मास्क
 
आमतोर पर यह 2-3 साल खराब नहीं होते है। लेकिन यदी क्रीम में कोई भी बदलाव लगे तो इसे बदल कर नया फेस मास्क लेले।
 
15. नैल पालिश
 
आमतोर पर एक बार शीशी खुल जाने पर यह 2 साल तक खराब नहीं होती है लेकिन जब यह गाड़ी होने लगे तब इसे बदल दे।
 
16. पर्फ्यूम
 
जब तक की खूशबू बदबू में न तबदिल हो जाए आप इन्हें इस्तमाल कर सकते है।
 
17. शैम्पू और कंडीश्नर
 
ये 1 साल से 18 महिने तक सही रहते है। इसके बाद इसका असर कम होने लगता है वहि बॉटल में बेक्टेरिया भी पनपने लगते है इसलिये बेहतर होगा यदि आप इन्हें बताई गई अवधि मे बदल लें।