मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. beauty tips
Written By WD

उम्र के साथ खूबसूरती भी बढ़ती रहे, उठाएं 7 कदम

उम्र के साथ खूबसूरती भी बढ़ती रहे, उठाएं 7 कदम - beauty tips
युवा दिखने के लिए महिलाएं बस 7 कदम उठाएं

खूबसूरती और गरिमा के साथ बूढ़े होने और दिखने का अपना चार्म होता है।  अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं कुछ ही वर्षों के दौरान बहुत अधिक बूढ़ी दिखने लग जाती हैं। लेकिन, कुछ महिलाएं उम्र के लिहाज से दूसरी महिलाओं की तुलना में बेहतर दिखती हैं, जबकि कई महिलाएं अपनी उम्र से भी ज्यादा की दिखने लगती हैं। 

 

 
हालांकि आप क्या कोई भी बूढ़े होने और दिखने से बच नहीं सकता है लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो कि बुजुर्ग भी ग्रेसफुली होती हैं। इस स्थिति को पाने के लिए आपको 7 कदम उठाने की जरूरत है। 

1. इस दिशा में सबसे पहली जरूरत है कि आप आधुनिक लेकिन आरामदायक ड्रेसेस को अपनाएं। आपको कैजुअल और फॉर्मल वियर को अपनाना होगा जो कि आपको स्टाइलिश लुक दे। जब आप बैठती हैं तो यह नितम्बों को अधिक फैला हुआ नहीं दिखाता जैसा कि जींस और टाइट सूट में होता है। इसके साथ ही अगर लम्बा कुर्ता और डिजाइनर लैगिंग्स पहनें तो आप और भी आकर्षक दिखेंगी। 

कैसा मेकअप करें कि न दिखे बुढ़ापा... अगले पेज पर...

2. पंद्रह वर्ष पुराना मेकअप : कपड़ों की तरह से मेकअप स्टाइल भी बदलना जरूरी है। आपके मेकअप से आपकी उम्र का राज उजागर हो सकता है। ठीक वैसे ही पेड़ के तने पर बढ़ते वलयों की संख्या से उसकी उम्र का पता लग जाता है। लेकिन एकदम लेटेस्ट लुक अपनाने की बजाय पुराने और आजमाए हुए ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर ध्यान दें। इसलिए बेहतर होगा कि आप वैसा ही मेकअप करें जैसा कि पंद्रह वर्ष पहले करती थीं।

यानी आप अपनी उम्र में से 15 वर्ष की कटौती करती नजर आएंगी, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि आप जितने भी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें वे अच्छे होने चाहिए। 
 
और क्या करें... पढ़ें तीसरा उपाय अगले पेज पर...

3. एक पर्सनल शॉपर को रखें : एक अच्छा पर्सनल शॉपर आपकी बॉडी के टाइप के बारे में अच्छी तरह जानता है। आपके क्लोजेट में क्या-क्या है, इसका भी ध्यान रखें। पूरे वार्डरोब को बदलने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।


एक अच्छा शॉपर याद रखता है कि आप क्या खरीदती हैं और उन चीजों के मू्ल्यों में कमी की दरयाफ्त करता है जो आपने खरीदे, आजमाए लेकिन अब नहीं मिल पा रहे हैं। कभी-कभी एक छोटी से छोटी बात भी उम्र का बहुत बड़ा अंतर बताने में सक्षम होती है। 
 
 व्यायाम बंद कर देना चाहिए, क्यों... पढ़ें अगले पेज पर...

4. व्यायाम कम करें, स्वस्थ दिखें : यह सभी जानते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ हमारी पाचन क्रिया भी धीमी होती जाती है और इस कारण से वजन बढ़ने लगता है। कभी-कभी आप वे व्यायाम भी नहीं कर पाती हैं जो कि पहले कभी करती रही हों। घुटनों में दर्द होता है, पैर दुखने लगते हैं और ऐसी हालत में तैराकी सबसे अच्छा व्यायाम होता है।



इसी तरह पैदल चलना भी अच्छा व्यायाम होता है और सुबह के समय घूमने के साथ ताजी हवा खाएं। इस समय पर आपका सबसे बड़ा मंत्र होना चाहिए कि व्यायाम कम करें खानपान का खास ख्याल रखें। 
 
 जरूरी है फीलगुड फैक्टर... पढ़ें अगले पेज पर...

5. वक्त के साथ खुद को बदलें लेकिन ...: बूढ़ा होना ऐसी बीमारी नहीं है जिसका कोई इलाज हो। हमें अपना सबसे अच्छा दिखना और अनुभव करना है और इसका अर्थ यह नहीं है कि हम घड़ी की सुइयों को पीछे की ओर कर दें। हम सभी अपने-अपने जीन्स की उपज हैं और हमने शुरुआती दशकों में अपना जितना ध्यान रखा होगा, उसी के अनुरूप हमारा शरीर बन गया है।


 

बदलती लाइफ स्टाइल की अच्छी बातें स्वीकारें लेकिन पुराने वक्त की विशेषताओं को न भूलें। आपका अपना व्यक्तित्व है जिसे नए दौर में गुम न करें। खुश रहें-खुश दिखें। उम्र के किसी खास दौर में आप अगर खूब शिकायत करती हैं तो उम्र ढलने पर माफ करना और मुस्कुराना सीखें। 
 
अपने आप को बूढ़ा न समझें  पढ़ें अगले पेज पर...

6. अपने आप को बूढ़ा न समझें : हम ऐसी बहुत सारी महिलाओं से मिलते हैं जो कि यह सोचकर अवसाद से घिरी हैं कि वे युवा नहीं रहीं। यह बात इस पर ज्यादा निर्भर करती है कि हम कैसा अनुभव करते हैं, अपने आप को कैसा देखते हैं।

अधिक उम्र की सबसे सुखी महिलाएं वे हैं जो कि पूरा जीवन जीती है, सक्रिय जीवन जीती हैं। अपने काम में खुद को व्यस्त रखें। याद रखिए आप उतने ही अधिक बूढ़े होते हैं जितने कि आप अपने आप को समझते हैं। हमारा मन हमें युवा रखता है। डॉक्टरों का कहना है कि मेनोपॉज की उम्र पार करने के बाद महिलाएं कम अवसाद की शिकार होती हैं और वे अपने जीवन व काम के बारे में बेहतर विचार रखती हैं। जीवन के इस दूसरे भाग का भरपूर आनंद लीजिए। 
 
. पढ़ें अगले पेज पर....नमक के साथ रिश्ता

7. नमक के साथ रिश्ता तोड़ें : नमक के कई प्रकार हैं और यह कई रूपों में हमारे जीवन में घुसपैठ करता है। जब इसे ज्यादा मात्रा में लिया जाता है तो यह रक्तचाप के तौर पर सामने आता है। घुटने सूजने लगते हैं और आंखों के नीचे गड्‍ढे बनते हैं।


निश्चित मात्रा में हमें नमक की जरूरत होती है। जो महिलाएं अभी बहुत अधिक उम्र की नहीं हैं उन्हें अपनी नमक की खुराक पर ध्यान देना चाहिए। आप जितना कम नमक खाएंगी, उतना ही हल्का महसूस करेंगी और स्मार्ट दिखाई देंगी। 
 
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बढ़ती उम्र मांग करती है कि हम अपने खाने को लेकर अधिक सतर्क हो जाएं। हमारा शरीर हमारा मंदिर होता है और इसे उसी तरह से पूजें। बढ़ती उम्र के साथ आपकी खूबसूरती बढ़ती रहे आपके साथ हम भी तो यही चाहते हैं....