गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. बर्लुस्कोनी देते थे ''वेश्याओं की दावत''
Written By BBC Hindi

बर्लुस्कोनी देते थे 'वेश्याओं की दावत'

Berlusconi | बर्लुस्कोनी देते थे ''वेश्याओं की दावत''
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर आरोप है कि उन्होंने मिलान की अपनी हवेली में 'वेश्याओं की दावतें' दीं और इसके लिए महिलाओं को पैसे के साथ ही अन्य चीजों से उपकृत किया।

बर्लुस्कोनी के ऊपर नाबालिग यौनकर्मी करीमा अल महारूग की सेवाएं लेने के लिए क्लिक करें पैसे देने का आरोप है। बर्लुस्कोनी का दावा है कि उन्हें कभी भी पैसे देकर किसी के साथ 'आत्मीय संबंध' बनाने की जरूरत नहीं पड़ी।

महारुग जो कि रंगमंच पर 'रूबी हार्टस्टीलर' के नाम से जानी जाती हैं वो बर्लुस्कोनी के साथ यौन संबंधों से इनकार करती हैं। इस मामले में इस महीने के अंत तक फैसला अपेक्षित है।

'आश्चर्यचकित हूं' : अभियोजन पक्ष के वकील एंटोनियो सांगेरमानो का दावा है कि उत्तर पूर्वी मिलान में जो हुआ 'वो एक जांची परखी वेश्यावृत्ति की व्यवस्था थी जो बर्लुस्कोनी की यौन इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए थी। इसमें वो मोरक्को की लड़की पूरी तरह से शामिल थी।'

अदालत में अपनी बात को समाप्त करते हुए सांगेरमानो ने आरोप लगाया कि बर्लुस्कोनी की दावतों में खाना, उत्तेजक नृत्य और टेलीविजन तारिकाओं और मेहमानों के बीच सेक्स होता था।

दूसरी तरफ बर्लुस्कोनी ने इस आरोपों पर कहा है कि वो अपनी 'बदनाम दावतों' के इतने 'कल्पनाशील' विवरण से "थोड़े आश्चर्यचकित हैं और हंस भी रहे हैं।"

बर्लुस्कोनी ने कहा, "मैं हमेशा दोहरा भाग्यशाली रहा हूं। मुझे कभी किसी महिला या लड़की के साथ संबंध बनाने के लिए पैसे नहीं देने पड़े और मैं हमेशा इस स्थिति में रहा कि लोगों के मदद मांगने पर मैं हमेशा उनकी मदद कर पाया।"

सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अभियोजन पक्ष के वकील का मजाक उड़ाते हुए कहा, "लगता है भाग्य ने आरोप लगाने वाले को इन दोनों में से एक भी वरदान नहीं दिया इसलिए यह बता रहे हैं कि यह अगर मेरी जगह होते तो क्या करते।"

कानूनी दांवपेंच : बर्लुस्कोनी के खिलाफ यह अकेला मुकदमा नहीं है। हाल ही में वो एक टैक्स चोरी के मामले में दोषी करार दिए गए थे। टैक्स चोरी के मामले में उन्हें एक साल की क्लिक करें जेल की सजा सुनाई गई थी साथ ही उन्हें किसी भी सरकारी पद से पांच साल के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया गया था।

इस फैसले को बर्लुस्कोनी ने चुनौती दे रखी है और यह सजा तब तक लागू नहीं होगी जब तक अपील का फैसला ना आ जाए। शुक्रवार को अभियोजन पक्ष सेक्स मामले में यह बताएगा कि वो बर्लुस्कोनी के लिए कितनी सजा चाहता है।

अगर बर्लुस्कोनी कम उम्र की वेश्या के साथ यौन संबंध बनाने के दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 15 साल तक की जेल हो सकती है। लेकिन इतालवी कानून के तहत किसी भी फैसले को दो बार चुनौती दी जा सकती है।

इतालवी व्यवस्था में अपील भारत की अदालतों की तरह ही बहुत लंबा समय ले सकती हैं।

यूं तो 76 साल के बर्लुस्कोनी इन तमाम विवादों के बावजूद इटली में एक ताकतवर राजनीतिक आदमी है और हाल के संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन इन्हीं विवादों की कारण कोई भी दूसरी पार्टी उनके साथ हाथ मिला कर सत्ता में आने से बच रही है।