शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
Written By BBC Hindi
Last Modified: सोमवार, 21 जुलाई 2014 (12:55 IST)

एक मेयर की मगरमच्छ से शादी!

- कैरेनीना वेलेनडीया (मेक्सिको)

एक मेयर की मगरमच्छ से शादी! -
BBC
मेक्सिको में मछुआरों के एक कस्बे के मेयर ने एक मादा मगरमच्छ से शादी रचाई है। मेयर जोएल वासक्युज ने यह शादी गांव में समृद्धि लाने के लिए की है। यह गांव की पुरानी परंपरा है।

पिछले दिनों हुई यह शादी कई दिनों तक चली। पूरे शहर में शादी के समारोह के दौरान बरात निकाली जाती है।

गांव के लोगों का मानना है कि मादा मगरमच्छ से शादी करने से प्रशांत महासागर के तट पर मछलियां भरपूर मात्रा में मिलेंगी जिससे गांव में समृद्धि आएगी।
BBC

मेयर जोयल ने बताया कि गांव वाले काफी खुश है। उन लोगों ने नाच गाने के साथ इस कदम का स्वागत किया है। कस्बे के स्थानीय निवासी इडुआरडो ज़ाराटे का कहना है कि यह परंपरा हमारे लिए बहुत मायने रखती है। यह पूर्वजों के द्वारा हमें दिया गया तोहफा है।