गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. woman sucide
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 (16:06 IST)

सेक्स वीडियो पर महिला की खुदकुशी

सेक्स वीडियो पर महिला की खुदकुशी - woman sucide
इटली में एक महिला के सेक्स वीडियो पर खुदकुशी करने के मामले में चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को 31 साल की तिजयाना कैनटोन ने नेपल्स के नजदीक म्यूनानो में आत्महत्या कर ली थी। इस महिला ने महीनों तक अपने सेक्स वीडियो को इंटरनेट से हटाने के लिए लड़ाई लड़ी थी।
 
ये सेक्स वीडियो उसने अपने पुराने पुरुष मित्र और तीन अन्य लोगों को भेजा था, जिन्होंने इसे ऑनलाइन कर दिया। उनका वीडियो में कहा शब्द 'तुम फिल्म बना रहे हो ? ब्रावो', एक ऑनलाइन मजाक बन गया।
 
इसे 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा और वह हंसी का पात्र तो बनीं ही, उन पर गालियों की बौछार भी होने लगी।
इस मामले में चार लोगों से महिला की मानहानि करने पर पूछताछ की जा रही है।
 
सेक्स वीडियो के वायरल होने के बाद तिज़याना ने नौकरी छोड़ दी और जगह बदल दी। यहां तक कि वह अपना नाम बदलने की प्रक्रिया में थी, लेकिन ये कहानी उनका पीछा नहीं छोड़ रही थी।
 
अदालती मामले में तिज़याना ने 'राइट टू बी फॉरगोटन (भुला दिए जाने का अधिकार)' के तहत ये केस जीता और अदालत ने फेसबुक सहित वीडियो को कई साइट्स और सर्च इंजनों से हटाने का आदेश दिया।
 
उन्हें मुकदमे की फीस के बीस हजार यूरो अदा करने को भी कहा गया, जिसे स्थानीय मीडिया में 'आखिरी अपमान' कहा गया है।
 
इटली के प्रधानमंत्री मैटियो रेंजी ने कहा, 'एक सरकार के तौर पर हम अधिक नहीं कर सकते हैं।' यह विशेषतः एक सांस्कृतिक लड़ाई है- एक सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई भी। हमारी प्रतिबद्धता जो भी हम कर सकते हैं वह करने के प्रयास की है... महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म न होने वाली घटना नहीं है। उनकी शवयात्रा का सीधा प्रसारण किया गया था।