बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. woman_nose_leech
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 अक्टूबर 2014 (14:19 IST)

महिला की नाक में मिला तीन इंच का जोंक

महिला की नाक में मिला तीन इंच का जोंक - woman_nose_leech
दक्षिण-पूर्वी एशिया से यात्रा करके लौटी एक युवती की नाक से तीन इंच लम्बा जोंक निकाला गया है। ब्रिटेन के एडिनबरा की रहने वाली डैनिएला लिवरानी को कुछ हफ्‍तों से नाक से खून आ रहा था।


पिछले गुरुवार जब वो नहा रही थी तब उन्हें महसूस हुआ कि उनकी नाक में कुछ छटपटा रहा है जो कि एक जीव है। जिसके बाद वो अस्पताल गई और अस्पताल में चिमटी की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

लिवरानी ने अस्पताल की तारीफ करते हुए कहा, 'डॉक्टरों ने बहुत अच्छा काम किया, हालांकि ऐसे मामले आमतौर पर उन्हें देखने को नहीं मिलते होंगे।'

लिवरानी को लगता है कि ये जोंक उनकी नाक में वियतनाम या कम्बोडिया कि यात्रा के दौरान प्रवेश कर गया होगा। जो नाक में रेंगता हुआ उन्हें कई बार महसूस तो हुआ लेकिन उन्हें लगा कि शायद खून बह रहा है।