शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. virat kohli pakistani fan
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 जनवरी 2016 (12:21 IST)

कोहली की मोहब्बत ने पाकिस्तानी को भिजवाया जेल

कोहली की मोहब्बत ने पाकिस्तानी को भिजवाया जेल - virat kohli pakistani fan
- रजा हमदानी (बीबीसी उर्दू)
 
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकाड़ा शहर में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने घर की छत पर भारतीय झंडा तिरंगा फहराने पर हिरासत में लिया है।
ओकाड़ा के सदर थाना सर्किल के एक अधिकारी ने अपना नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बीबीसी उर्दू को बताया कि उम्र दराज नाम के एक शख़्स को मंगलवार को गिरफ़्तार किया गया था।
 
उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को मंगलवार को ही अदालत में पेश किया गया था और अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक उम्र दराज के खिलाफ 16 एमपीओ और 123ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि उम्र दराज ने ओकाड़ा के एक गांव में अपने मकान पर भारतीय तिरंगा लहराया है जिस पर पुलिस ने छापा मारा।
पुलिस के अनुसार उम्र दराज का कहना है कि वो भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के फैन हैं और उनके लिए उन्होंने भारतीय झंडा अपने मकान पर फहराया था।