बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. dog shoots owner
Written By
Last Modified: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2015 (11:28 IST)

कुत्ते ने मालकिन को गोली मारी

कुत्ते ने मालकिन को गोली मारी - dog shoots owner
अमेरिका में एक महिला अपने कुत्ते से चली गोली के कारण घायल हो गई। इंडाना राज्य में एक पर्यावरण संरक्षण अधिकारी जोनाथन बोयड ने बताया कि ये घटना संयोगवश हुई जिसमें 25 वर्षीय एली कार्टर को पैर में चोट आई है।
अधिकारी ने बताया कि ये घटना तब घटी, जब एली शनिवार को एली बतख का शिकार कर रही थीं।

उन्होंने अपनी शॉटगन को एक तरफ रख दिया था कि तभी उनका चॉकलेटी रंग का लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता बंदूक पर चढ़ गया और इससे बंदूक चल गई।
 
बताया जाता है कि इस कुत्ते का नाम ट्रिगर है। बॉयड का कहना है कि एली को बाएं पैर और अंगूठे में चोट आई है, हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।