शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. couple arrested for sex without marriage
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 मार्च 2017 (11:46 IST)

यूएईःबिना शादी सेक्स के लिए जोड़ा 'हिरासत' में

यूएईःबिना शादी सेक्स के लिए जोड़ा 'हिरासत' में - couple arrested for sex without marriage
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दक्षिण अफ्रीका के एक व्यक्ति और यूक्रेन की उसकी मंगेतर को गैरकानूनी शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में हिरासत में लिए जाने की खबर है।
 
बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय एमलिन कल्वरवेल और 27 वर्षीया इरिना नोहाइ को तब गिरफ्तार किया गया जब नोहाइ पेट में मरोड़ के बाद इलाज के लिए गईं और डॉक्टर ने पाया कि वे गर्भवती हैं। यूएई में विवाह के बाहर सेक्स संबंध बनाना गैर-कानूनी समझा जाता है।
 
दक्षिण अफ्रीकी व्यक्ति की मां ने दोनों लोगों की रिहाई की मांग करते हुए कहा है कि 'उनका कसूर केवल ये था कि उन्होंने प्यार किया'।
 
दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जताई बेबसी : दक्षिण अफ्रीका की समाचार एजेंसी न्यूज 24 के अनुसार उनके विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो दोनों लोगों की मदद नहीं कर सकता क्योंकि ये यूएई के घरेलू कानून का मामला है।
 
जोहानेसबर्ग में मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका सरकार ने दोनों लोगों को कानूनी मदद लेने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि एमलिन और इरिना को जनवरी में हिरासत में लिया गया था मगर इसकी जानकारी अभी ही सामने आ सकी है।
 
हो सकती है लंबी जेल : एमलिन कल्वरवेल यूएई में पिछले पांच साल से काम कर रहे थे। उनकी मां लिंडा कल्वरवेल ने न्यूज 24 को बताया कि उनका परिवार दोनों लोगों तक ये संदेश पहुंचाना चाहता है कि वे उनसे प्यार करते हैं और उन्हें घबराना नहीं चाहिए।
 
लिंडा ने ये भी बताया कि अधिकारी अभी भी जांच कर रहे हैं और दोनों के खिलाफ औपचारिक तौर पर कोई आरोप दायर नहीं हुआ है। दोषी पाए जाने पर उन्हें जेल की लंबी सजा हो सकती है।
ये भी पढ़ें
यूएईःबिना शादी सेक्स के लिए जोड़ा 'हिरासत' में