गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. betul_woman_paraded_naked
Written By
Last Modified: मंगलवार, 2 दिसंबर 2014 (12:31 IST)

जादू टोने के शक पर महिला को नग्न घुमाया

- शुरैह नियाजी भोपाल से

जादू टोने के शक पर महिला को नग्न घुमाया - betul_woman_paraded_naked
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक आदिवासी महिला को जादू टोने के शक में नग्न करके घुमाने का मामला सामने आया है। जिले के रायसेड़ा गांव में लोगों को 45 वर्षीय महिला पर जादू-टोने करने का शक था।

बताया जाता है कि जादू टोने के शक के चलते गांव के छह लोगों ने कथित तौर पर महिला को कई घंटे तक नाले में पानी में खड़े रखा। उसके बाद उसके साथ मार पीट की गई और फिर उसके कपड़े उतारकर उसे जूते-चप्पल की माला पहनाई गई और गांव में घुमाया गया। ये पूरा मामला दो दिन तक चला।

बैतूल के एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग ने बताया, 'इस मामलें में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें कुल छह अभियुक्त हैं जिसमें पांच की गिरफ्तारी कर ली गई है।'

मामला दर्ज : जब महिला पुलिस में पहुंची तब कही जाकर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित महिला गांव में अपनी बेटी के साथ रहती है। उसका दावा है कि उसे जादू टोना नही आता है। लेकिन गांव के लोग उस पर शक करते है और परेशान करते रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वो पूरे मामले की जांच कर रही है।