मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. baby_elephant_rescue_odisha
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (15:33 IST)

तस्वीरें: गड्ढे में गिरा हाथी का बच्चा..

तस्वीरें: गड्ढे में गिरा हाथी का बच्चा.. - baby_elephant_rescue_odisha
ओडिशा के मयूरभंज जिले के धोबाटोला गांव में मंगलवार रात एक हाथी का बच्चा गड्ढे में गिर गया। हाथी के बच्चे को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए।


हाथी के बच्चे को निकालने वाले दल का नेतृत्व किया वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया से जुड़े हाथी विशेष डॉक्टर अभिजीत बालवा ने। इस बच्चे को किसी तरह से गुरुवार शाम निकाला जा सका।


हाथी का यह बच्चा दो दिनों तक भूखा प्यासा रहा। जिसके कारण यह काफी कमजोर हो गया था। डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर(डीएफओ) संजय स्वैन ने बताया कि हाथी के बच्चे का इलाज बारीपाड़ा के जिला मुख्यालय के पशु चिकित्सालय में किया जा रहा है।

भुबनेश्वर से वन्यजीव विशेषज्ञों का दल इस शावक के स्वास्थ्य की जांच के लिए जा रहा है।

डीएफओ के अनुसार स्वास्थ्य जांच के बाद इसे सिमिलीपाल एलीफैंट सैंक्चुअरी में पहुंचाया जाएगा।