गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. बीबीसी हिंदी
  3. बीबीसी समाचार
  4. americas first penis transplant
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 जून 2016 (14:17 IST)

64 साल के पुरुष का सफल लिंग ट्रांसप्लांट

64 साल के पुरुष का सफल लिंग ट्रांसप्लांट - americas first penis transplant
अमेरिका में पहली बार एक पुरुष के लिंग का सफलतापूर्वक प्रतिरोपण हुआ है। ट्रांसप्लांट बोस्टन शहर में एक अस्पताल में किया गया है।
 
लिंग ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टरों ने इसे सर्जरी के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया है। लिंग के कैंसर के कारण 64 वर्षीय थॉमस मैनिंग का लिंग तीन साल पहले काटना पड़ा था। वो दुनिया में तीसरे मर्द हैं जिन पर ये ऑपरेशन किया गया है।
 
थॉमस कुछ महीनों में सामान्य तरीके से पेशाब कर सकेंगे और यौन संबंध भी बना पाएंगे। मैसेच्यूसेट्स जनरल अस्पताल में इस महीने की शुरुआत में 15 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मूत्रविज्ञान, प्लास्टिक सर्जरी और मनोरोग विभाग समेत कई विभागों के 50 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया है।
 
अस्पताल की ओर से कहा गया है कि गुप्तांग की चोट हमेशा जानलेवा नहीं होती, लेकिन इससे जुड़े मनोवैज्ञानिक पहलू अहम भूमिक निभाते हैं। थॉमस मैनिंग ने न्यूयॉर्क टाईम्स अख़बार को बताया कि गुप्तांगों में हुए नुकसान के साथ जुड़ी सामाजिक कुंठा को दूर करने की जरूरत है। 2015 में एक पुरुष का लिंग ट्रांसप्लांट किया गया था, वह ऑपरेशन के बाद एक बच्चे का पिता बन पाया है।
ये भी पढ़ें
'फेकूजी हवे दिल्ला मा' पर कोई बैन नहीं