शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. world first flying bike bike XTurismo
Written By
Last Modified: रविवार, 18 सितम्बर 2022 (10:06 IST)

दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक, 40 मिनट तक भर सकती है उड़ान, जानिए क्या है दाम?

दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक, 40 मिनट तक भर सकती है उड़ान, जानिए क्या है दाम? - world first flying bike bike XTurismo
दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक XTurismo ने अमेरिका के डेट्रॉइट में ऑटो शो के दौरान अपनी पहली झलक दिखाई। हवा में उड़ती बाइक के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
 
यह अनोखी बाइक 40 मिनट तक हवा में उड़ान भर सकती है। इसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2021 में इसे पेश किया गया था। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक किया जा सकता है।

XTurismo एक पेट्रोल-इलेक्ट्रिक होवरबाइक है, जो कावासाकी के हाइब्रिड इंजन से चलती है। इसमें 2 प्राइमरी प्रोपेलर और 4 सेकेंडर प्रोपेलर मिलते हैं, जो स्टेबलाइजर की तरह काम करते हैं। हालांकि यह बाइक आवाज बहुत करती है। आवाज कम करने के उपायों पर भी कंपनी काम कर रही है।
 
 
क्या है बाइक के दाम : जापान की AERWINS टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित यह बाइक फिलहाल जापान में बिक रही है और 2023 तक अमेरिकी बाजार में लांच हो सकती है। 3 कलर (रेड, ब्लू और ब्लैक) में उपलब्ध इस बाइक की कीमत 6 करोड़ रुपए से अधिक है। दावा किया जा रहा है कि जैसे ही उत्पादन बढ़ेगा इसकी कीमत कम होगी।